{"_id":"357e914f5808408b860aaa0151d3b8a7","slug":"bharti-won-the-carum-championship-29th-times","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारती ने 29वीं बार जीती कैरम चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारती ने 29वीं बार जीती कैरम चैंपियनशिप
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 13 Jul 2014 01:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलआईसी की उत्तर क्षेत्रीय कैरम और शतरंज प्रतियोगिता संपन्न हो गई दिल्ली की भारती नारायण ने लगातार 29वीं बार कैरम प्रतियोगिता जीती। पुरुष वर्ग में भी दिल्ली के मोहम्मद इरफान ने खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
शतरंज प्रतियोगिता करनाल के हितेश इस्सर ने जीती। मंडल खेल सचिव प्रेम दास ने बताया है कि कैरम प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में मोहम्मद इरफान ने दिल्ली के डीके बोध को 25-13, 25-6 से हराया।
विज्ञापन
अजमेर के एएच अंसारी ने दिल्ली के राजीव प्रकाश को 24-9, 25-6 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में दिल्ली की भारती नारायण ने लुधियाना की भानु जैन को 24-5, 25-3 से हराया। दिल्ली की ही प्रवेश ठाकुर ने शिमला की सुधा संजीव को हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
सुधा संजीव ने चौथा स्थान प्राप्त कर एलआईसी की आल इंडिया कैरम प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई है। नेशनल प्रतियोगिता नवंबर माह में गोआ में होगी। उधर, शतरंज प्रतियोगिता के महिला वर्ग में जयपुर की मिताली लखवानी ने जालंधर की वंदना खुराना को हराया।
प्रतियोगिता में शिमला की निशा गुप्ता ने तीसरा और अजमेर की रानु चतुर्वेदी ने चौथा स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग के विजेता हितेश इस्सर ने बीकानेर के महेश मुंगा को हराया।
तीसरे स्थान पर जालंधर के कीर्ति शर्मा रहे और चौथा स्थान चंडीगढ़ के सुनील बंसल ने प्राप्त किया। शिमला मंडल के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक जीएस परमार ने सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।