फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bhanupali Bilaspur Beri Railway Project satellite survey started by rail authority.

हिमाचल की पहली रेल लाइन का काम जल्द

Sat, 05 Dec 2015 09:03 AM IST
Updated Sat, 05 Dec 2015 09:03 AM IST
विज्ञापन
Bhanupali Bilaspur Beri Railway Project satellite survey started by rail authority.

हिमाचल प्रदेश की पहली बड़ी रेल परियोजना पर जल्द काम शुरू होने की उम्मीद जग गई है। भानुपल्ली- बिलासपुर-बेरी ब्राडगेज रेल लाइन का काम उत्तर रेलवे ने रेल विकास निगम को सौंप दिया है। निगम ने इस अहम रेल ट्रैक के सेटेलाइट सर्वे का काम भी आरंभ कर दिया। दावा है कि करीब दो महीने के भीतर सर्वे रिपोर्ट तैयार हो जाएगी। इसके बाद एलाइनमेंट का काम शुरू होगा। इसके बाद रेल पटरी बिछाने का काम शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


पहले चरण में रेल ट्रैक भानुपल्ली से धरोट तक बिछेगा। दूसरे चरण में इसे बेरी तक बनाया जाएगा। केंद्र सरकार की इसे कुल्लू-मनाली होते हुए लेह तक ले जाने की भी योजना है। वर्षों से राजनीतिक पालने में झूल रही 63.1 किलोमीटर भानुपल्ली-बिलासपुर-बेरी रेल लाइन के जल्द धरातल पर उतरने के आसार बन गए हैं।
विज्ञापन


करीब 2964 करोड़ लागत से बनने वाली इस ब्रॉडगेज लाइन के सेटेलाइट सर्वे का काम चल रहा है। भू अधिग्रहण के लिए सोशल इंपैक्ट कमेटी के गठन के लिए राज्य सरकार को प्रपोजल भेज दिया है। खास यह है कि रेलवे ग्रामीणों को जमीन का मुआवजा नए भू-अधिग्रहण बिल के तहत अदा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण में जुड़ेगा मां नयनादेवी मंदिर

Bhanupali Bilaspur Beri Railway Project satellite survey started by rail authority.

प्रस्तावित लाइन के पहले चरण में ही शक्तिपीठ नयनादेवी रेल ट्रैक से जुड़ जाएगा। नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के धरोट में प्लेटफार्म बनेगा। यहां से शक्तिपीठ की दूरी करीब 14 किलोमीटर रहेगी। बेरी तक इस ट्रैक पर लगभग सात टनलों का निर्माण होगा।

पंजाब के नौ, हिमाचल के 11 गांव आएंगे-
भानूपल्ली से बेरी तक इस प्रस्तावित रेल लाइन में पंजाब के नौ और हिमाचल प्रदेश के 11 गांव आएंगे। पंजाब के नंगल, भानूपल्ली होते हुए हिमाचल के धरोट-बैरी तक ट्रैक बनाया जाएगा। सर्वे में हिमाचल के जंडौरी, दबट, बेहरड़ा, कांगुवाली, झीड़ा, कोटखास, नंद-बैहल, होमा, संगवाणा, नैला, लखणु, धरोट गांव शामिल हैं।

बिलासपुर के एसडीएम एवं भू-अर्जन अधिकारी हरीश गज्जू ने बताया कि रेल विकास निगम को काम सौंपने से तेजी आई है। सेटेलाइट सर्वे का कार्य अंतिम चरण में है। भू अधिग्रहण को सोशल इंपैक्ट कमेटी के गठन बारे राज्य सरकार से पत्राचार किया है। कमेटी के आकलन के बाद भू अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed