फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bcci secretary anurag thakur statement over india pakistan t20 match

बीसीसीआई सचिव बोले, वीरभद्र ने की हिमाचल की छवि खराब

Thu, 10 Mar 2016 08:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Thu, 10 Mar 2016 08:52 AM IST
सार

  • बोले, मैच के लिए सुरक्षा देने से ऐन वक्त पर खींच लिए हाथ
  • प्रदेश सरकार की वजह से पाक ने भारत को असुरक्षित बताया
  • हिमाचल के हाथ से निकला बड़ा आयोजन, हुआ बड़ा नुकसान

विज्ञापन
bcci secretary anurag thakur statement over india pakistan t20 match
अनुराग ठाकुर ने कहा कि वीरभद्र सरकार की वजह से हिमाचल का बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बीसीसीआई सचिव एवं भाजयुमों के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने भारत पाक मैच का वेन्यू धर्मशाला से कोलकाता शिफ्ट होने के लिए सीधे रूप से प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। अमर उजाला से विशेष बातचीत के दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार के नकारात्मक रुख की वजह से आज दुनिया भर में हिमाचल की ही नहीं बल्कि देश की भी छवि खराब हो गई। 

विज्ञापन


दुनिया भर में हिमाचल और देश की छवि खराब करने के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सीधे तौर पर दोषी हैं। प्रदेश सरकार के रुख की वजह से पाकिस्तान को यह कहने का मौका मिल गया कि भारत सुरक्षित नहीं है। पाकिस्तान को यह कहने का मौका मिल गया कि उसे भारत में सुरक्षा का सर्टिफिकेट चाहिए। 
विज्ञापन


भारत और हिमाचल के लिए इससे ज्यादा दुखद बात नहीं हो सकती। वीरभद्र सरकार की वजह से हिमाचल का बहुत बड़ा नुकसान हो गया है। वीरभद्र सरकार के नकारात्मक रुख की वजह से हिमाचल के हाथ से विश्व का सबसे बड़ा आयोजन खिसक गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैच वेन्यू शिफ्ट होने पर शांता की चुप्पी

bcci secretary anurag thakur statement over india pakistan t20 match
भारत पाकिस्तान मैच का वेन्यू शिफ्ट होने को लेकर शांता ने कोई भी प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया। - फोटो : फाइल फोटो

हिमाचल को इससे बड़ा आयोजन पहले कभी नहीं मिला था। भविष्य में भी अब हिमाचल को इतना बड़ा आयोजन मिला मुश्किल है। अगर प्रदेश सरकार मैच के लिए सुरक्षा मुहैया करवाने में नाकाम थी तो उसे डेढ़ या तीन माह पहले ही तस्वीर साफ करनी चाहिए थी।

जब मैच की टिकटें भी वितरित हो गईं तब ऐन वक्त पर प्रदेश सरकार ने मैच के लिए सुरक्षा देने से मना कर दिया। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। जो हिमाचल वीरों के लिए जाना जाता था वह आज सुरक्षा देने के मामले में कमजोर आंका जा रहा है। उन्होंने कहा कि पाक सुरक्षा दल को भी धर्मशाला दौरे के दौरान सरकार ने नेगेटिव फीडबैक दी। यह सही नहीं है। 

भारत पाकिस्तान मैच का वेन्यू धर्मशाला से कोलकाता शिफ्ट होने को लेकर शांता ने कोई भी प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया। इस प्रकरण पर शांता ने सीधे शब्दों में कहा कि वह इस पर कोई कमेंट नहीं करेंगे। गौर रहे कि पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिवारों की

संवेदनाओं के चलते भाजपा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने ही भारत पाक मैच के विरोध में सबसे पहले विरोध का झंडा बुलंद किया था। भारत पाक मैच का धर्मशाला वेन्यू रद्द करने के लिए शांता ने पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को पत्र तक लिखा था। लेकिन, अब मैच का वेन्यू धर्मशाला से शिफ्ट होने के बाद शांता ने चुप्पी साध ली है।

अनुराग के हर सवाल का जवाब देने को नहीं हूं बाध्य

bcci secretary anurag thakur statement over india pakistan t20 match
सीएम ने कहा कि मैच के बारे में हिमाचल सरकार का स्टैंड शुरू से ही स्पष्ट है। - फोटो : फाइल फोटो

भारत-पाक मैच विवाद पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि वे अनुराग ठाकुर के हर सवाल का जवाब देने के लिए बाध्य नहीं हैं। इस बारे में हिमाचल सरकार का स्टैंड शुरू से ही स्पष्ट है। सीएम ने कहा कि क्रिकेट मैच खेलने के लिए आना पाकिस्तानी टीम और बीसीसीआई पर ही निर्भर करता है। 

सीएम बुधवार दोपहर प्रदेश विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। वीरभद्र सिंह ने कहा कि हमने कभी नहीं कहा कि मैच न हो। हमने हमेशा यही बोला है कि भारत पाक मैच से शहीद परिवारों और पूर्व सैनिकों की भावनाएं आहत हो रही हैं। हमें उनकी भावनाओं की कद्र करनी चाहिए। 

हमने सुरक्षा देने से भी कभी इंकार नहीं किया। ये जरूर कहा है कि सरकार शहीद परिवारों पर लाठीचार्ज नहीं करेगी। सीएम ने कहा कि यह मैच पैसे के लिए हो रहा था। ऐसे में अगर कोई सोचता है कि मैच रद्द हमारी वजह से हुआ तो यह सोचना गलत है। कहा कि अनुराग ठाकुर खुद एचपीसीए के पदाधिकारी हैं और वह खुद ही इस पर राजनीति कर रहे हैं।

अंत तक अपने स्टैंड पर कायम रहे सीएम

bcci secretary anurag thakur statement over india pakistan t20 match
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मंडी। धर्मशाला से मैच रद्द होने से ठीक पहले तक मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह आपने स्टेंड पर कायम थे। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में पाकिस्तान की टीम क्रिकेट मैच न खेले तो अच्छा रहेगा। सीएम ने इसके पीछे दलील दी कि अभी तक शहीदों के परिजनों के जख्म ताजा हैं। 

हालात मैच खेलने लायक नहीं हैं। उन्होंने दोहराया कि वे क्रिकेट के विरोधी नहीं हैं। राज्य सरकार मैच में सुरक्षा मुहैया करवाने के लिए भी पूरी तरह सक्षम है। लेकिन शहीदों के परिजनों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। 

बुधवार को मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में जिला प्रशासन की ओर से स्थापित 105 फीट ऊंचे तिरंगे झंडे का ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि मौजूदा हालात पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच खेलने की इजाजत नहीं देते। 

वह नहीं चाहते कि यहां पर पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच खेला जाए। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर, ग्रामीण विकास मंत्री अनिल शर्मा, आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी, पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed