{"_id":"3ae4499b1132940a5b05700504c6a6e8","slug":"bams-counselling-schedule-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए कब होगी बीएएमएस की काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए कब होगी बीएएमएस की काउंसलिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 08 Aug 2014 11:24 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा शाखा 12 अगस्त से विवि सभागार में बीएएमएस और बीएचएमएस की काउंसलिंग आयोजित करेगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्यामलाल कौशल ने कहा कि दोनों कोर्सों के लिए ली गई प्रवेश परीक्षा का परिणाम और मेरिट विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.hpuniv.in पर उपलब्ध करवाई गई है।
विज्ञापन
कहा कि 12 अगस्त को मेरिट के आधार पर काउंसलिंग होगी। काउंसलिंग के आधार पर राजीव गांधी राजकीय स्नातकोत्तर आयुर्वेदिक महाविद्यालय पपरोला के लिए बीएएमएस कोर्स की सीटें भरी जाएंगी। इससे संबंधित ब्योरा साइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
20 अगस्त तक करें आवेदन
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के तहत राज्य मुक्त विद्यालय के माध्यम से सितंबर माह में ली जाने वाली परीक्षा के लिए 20 अगस्त तक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को 300 रुपये विलंब शुल्क अदा करना होगा।
विज्ञापन
इसके अलावा री-अपीअर के लिए भी प्रति विषय 300 रुपये शुल्क देकर अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की लोक संपर्क अधिकारी अंजू पाठक ने बताया कि आवेदन पत्र बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है। अभ्यर्थी वेबसाइट से फार्म डाउनलोड करके भरकर संबंधित एसओएस केंद्रों के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।