फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Manali livens up following snowfall: Tourist numbers double over the weekend; visitors explore the valleys of

बर्फबारी के बाद मनाली में बढ़ी रौनक: वीकेंड पर दोगुने हुए पर्यटक, रोहतांग और ग्रांफू निहारीं वादियां

Sat, 17 Oct 2026 05:59 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली।
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 17 Oct 2026 05:59 PM IST
सार

बर्फबारी के बाद मनाली में पर्यटन कारोबार ने रफ्तार पकड़ ली है। वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या में दोगुना तक उछाल आने से पर्यटन नगरी में रौनक लौट आई है। बर्फ से ढके पहाड़ों का दीदार करने के लिए पर्यटक रोहतांग दर्रे और ग्रांफू का रुख कर रहे हैं।

विज्ञापन
Manali livens up following snowfall: Tourist numbers double over the weekend; visitors explore the valleys of
रोहतांग और ग्रांफू में उमड़े सैलानी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

रोहतांग दर्रे में बर्फबारी के बाद मनाली के पर्यटन कारोबार ने रफ्तार पकड़ ली है। बर्फ से ढकी चोटियों का दीदार करने के लिए पर्यटकों की आमद बढ़ने से पर्यटन नगरी में रौनक लौट आई है। वीकेंड पर पर्यटक वाहनों की संख्या बढ़कर 800 के पार पहुंच गई है, जबकि मनाली आने वाली वोल्वो बसों की संख्या भी 100 से अधिक हो गई है। पर्यटकों की बढ़ती आमद से होटल कारोबारियों को आगामी दिनों में अच्छे कारोबार की उम्मीद जगी है। पिछले सप्ताह तक मनाली में प्रतिदिन 500 से 600 पर्यटक वाहन पहुंच रहे थे। रोहतांग दर्रे में बर्फबारी के बाद इनकी संख्या में इजाफा हुआ है। पहले जहां प्रतिदिन करीब 50 वोल्वो बसें मनाली पहुंच रही थीं, वहीं अब इनकी संख्या 100 के पार हो गई है। 

विज्ञापन
Trending Videos

रोहतांग मार्ग पर पर्यटकों की खूब चहल-पहल रही
शनिवार को मनाली से रोहतांग मार्ग तक पर्यटकों की खूब चहल-पहल रही। पर्यटकों ने बर्फ के बीच तस्वीरें खींचने के साथ शीतकालीन गतिविधियों का आनंद लिया। लंबे समय से बर्फबारी का इंतजार कर रहे पर्यटन कारोबारियों को भी इससे राहत मिली है। होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष रोशन ठाकुर ने कहा कि बर्फबारी के बाद मनाली में पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। इसका सकारात्मक असर होटल कारोबार पर पड़ा है और होटलों में ऑक्यूपेंसी करीब 60 फीसदी तक पहुंच गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में पर्यटकों की आमद और बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

होटल कारोबारी गौतम ठाकुर ने कहा कि नवरात्र के बाद वीकेंड और अब दशहरा उत्सव के चलते पर्यटन कारोबार को गति मिलने की उम्मीद है। रोहतांग दर्रे में बर्फबारी से क्षेत्र का प्राकृतिक सौंदर्य और निखर गया है। बर्फ देखने की चाह में पर्यटक मनाली पहुंच रहे हैं, जिससे आने वाले दिनों में कारोबार को और बढ़ावा मिल सकता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed