{"_id":"6ad367b7b07bb5a4b40ac89d","slug":"himachal-high-court-to-remain-closed-until-october-25-urgent-matters-will-be-heard-over-two-days-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: हाईकोर्ट में 25 अक्तूबर तक छुट्टियां, दो दिन बेहद जरूरी मामलों की होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: हाईकोर्ट में 25 अक्तूबर तक छुट्टियां, दो दिन बेहद जरूरी मामलों की होगी सुनवाई
Sat, 17 Oct 2026 05:49 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 17 Oct 2026 05:49 PM IST
सार
हाईकोर्ट दशहरे की छुट्टियों के चलते 19 से 25 अक्तूबर तक बंद रहेगा। छुट्टियों के दौरान न्यायिक कार्यों को सुचारु रखने के लिए एक अहम व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट दशहरे की छुट्टियों के चलते 19 से 25 अक्तूबर तक बंद रहेगा। छुट्टियों के दौरान न्यायिक कार्यों को सुचारु रखने के लिए एक अहम व्यवस्था भी की गई है। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के आदेशानुसार राज्य में गंभीर और बेहद जरूरी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष सिंगल बेंच का गठन किया गया है।
विज्ञापन
आदेश के मुताबिक 19 अक्तूबर को न्यायाधीश चिराग भानु सिंह और 23 अक्तूबर को न्यायाधीश भूपेश शर्मा केवल अति आवश्यक मामलों की सुनवाई करेंगे। इन विशेष पीठ के समक्ष मामले दर्ज कराने के लिए कुछ कड़े नियम तय किए गए हैं।
विज्ञापन
इसमें मामले से जुड़े अति आवश्यक कारणों को बताना अनिवार्य होगा। न्यायाधीश की ओर से मामले की गंभीरता से संतुष्ट होने के बाद ही केस सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा। जो मामले इन पीठ की ओर से सुने जाने हैं, उन्हें सुनवाई की निर्धारित तारीख से कम से कम एक दिन पहले फाइल करना होगा।
विज्ञापन