फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bailey bridge will be set up in flood affected areas of Himachal in one month, Rs 18 crore will be spent

Bailey Bridge: हिमाचल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एक महीने में लगेंगे बैली ब्रिज, 18 करोड़ होंगे खर्च

Wed, 30 Aug 2023 11:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 30 Aug 2023 11:00 PM IST
सार

यातायात बहाल करने के लिए प्रदेश सरकार ने कोलकाता से 12 बैली ब्रिज लाने का फैसला लिया है। इन पर 18 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 

विज्ञापन
Bailey bridge will be set up in flood affected areas of Himachal in one month, Rs 18 crore will be spent
बैली ब्रिज(फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

प्राकृतिक आपदा से हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सैकड़ों सड़कें जगह-जगह ध्वस्त हुई हैं और 19 पुल गिरे हैं। यातायात बहाल करने के लिए प्रदेश सरकार ने कोलकाता से 12 बैली ब्रिज लाने का फैसला लिया है। इन पर 18 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए विभाग ने कंपनियों से टेंडर आमंत्रित किए हैं। लोक निर्माण विभाग ने एक महीने के भीतर पुल स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। विभाग के पास पहले से 12 बैली ब्रिज पड़े थे, उन्हें भी क्षतिग्रस्त पुलों की जगह स्थापित किया जाएगा।

विज्ञापन


प्राकृतिक आपदा से मंडी, कुल्लू, सोलन जिले के बद्दी, लाहौल-स्पीति और शिमला जिले में बाढ़ ने तबाही मचाई है। प्रदेश में डेढ़ सौ सड़कें ऐसी हैं, जिनको बहाल करने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। जैसे-जैसे इन सड़कों को बहाल किया जा रहा है, पहाड़ी से मलबा और गिरता जा रहा है। कई सड़कों पर लगे पुल टूट गए हैं। ऐसे में यातायात बहाल करने के लिए विभाग ने संपर्क सड़कें बना दी हैं। कुल्लू जिले में तीन, मंडी में चार, सोलन में एक, शिमला में तीन और लाहौल-स्पीति जिले में एक बैली ब्रिज लगाया जाना प्रस्तावित है। गौर हो कि बाढ़ से लोक निर्माण विभाग को 2927.01 करोड़ का नुकसान हो चुका है।

विज्ञापन

प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में यातायात बहाल करने के लिए 12 बैली ब्रिज लगाए जाएंगे। विभाग ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। - अजय गुप्ता, इंजीनियर इन चीफ, लोक निर्माण विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed