देर रात होटल की पहली मंजिल से गिरकर इंजीनियर की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक निजी होटल की पहली मंजिल से गिरकर ऑटो मोबाइल कंपनी के इंजीनियर की मौत हो गई। मामला हिमाचल के मंडी जिले का है। यहां उपमंडल सरकाघाट की भांबला पंचायत में जाहू के पास एक निजी होटल की पहली मंजिल से गिरकर इंजीनियर की मौत हो गई।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे जाहू के पास एक निजी होटल की पहली मंजिल से एक युवक 12 फीट नीचे आंगन में जा गिरा।
गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए बलद्वाड़ा अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बड़सर तहसील के कन्नड़ गांव निवासी नरेश कुमार (35) पुत्र जगदीश चंद के रूप में हुई।
रिपेयर करने आया था इंजीनियर
युवक ऑटोमोबाइल कंपनी में इंजीनियर था। सोमवार सुबह 11 बजे नरेश कुमार को एक क्रशर मशीन के लोडर में आई खराबी को ठीक करने के लिए फोन आया। जिस पर नरेश अपने दो सहयोगियों के साथ लोडर ठीक करने गया।
अंधेरा होने के कारण नरेश अपने सहयोगियों के साथ जाहू के पास निजी होटल में कमरे में ठहर गया। होटल मालिक के मुताबिक रात साढ़े नौ बजे होटल के आंगन में किसी के गिरने की आवाज सुनीं। बाहर आकर देखा तो नरेश सिर के बल गिरा पड़ा था।
घायल अवस्था में नरेश को बलद्वाड़ा अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर की सूचना पर हटली पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर शव कब्जे में लिया। सरकाघाट अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। डीएसपी सरकाघाट मदन धीमान ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस हर पहलु की जांच कर रही है।