मंडी-नाहन में होगी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से करवाई जाने वाली अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के दूसरे चरण में 18 नवंबर को मंडी और नाहन में 239 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठेंगे। आईटीआई मंडी में कुल्लू और मंडी जिला के 213 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
वहीं सिरमौर में जिला मुख्यालय नाहन स्थित एवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यहां 26 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा सुबह 11.00 बजे से 12:30 तक होगी। परीक्षा का समय 90 मिनट रहेगा।
इसके अतिरिक्त 10 मिनट पहले ओएमआर शीट परीक्षार्थियों को मिल जाएगी। प्रश्नपत्र बांट देने के बाद 2 मिनट का समय परीक्षार्थी को उस पर अपना नाम लिखने के लिए मिलेगा। इससे पहले देशभर में 27 अक्तूबर को पहले चरण के तहत इस परीक्षा का आयोजन किया गया था।
हिमाचल के विभिन्न जिलों में भी यह परीक्षा हुई। अब दूसरे चरण के तहत सिरमौर और मंडी जिला में परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा में नौवीं, दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी भाग लेंगे।
आधा घंटा पहले पहुंचें केंद्र में
विद्यार्थियों को आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र में पहुंचना होगा। इस बार विद्यार्थियों ने फार्म ऑनलाइन भरे थे। सभी को एडमिट कार्ड उनके ई-मेल पर भेज दिए गए हैं। एडमिट कार्ड में कोई भी दिक्कत हो तो घबराएं नहीं, अपने स्कूल का फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाएं और परीक्षा दें।
दृष्टिहीन साथ लेकर आएं राइटर
यदि किसी दृष्टिहीन विद्यार्थी ने भी ऑनलाइन फार्म भरा है तो वह अपने साथ राइटर लेकर आए। राइटर उनसे एक कक्षा नीचे का होना चाहिए। राइटर अपने स्कूल का पहचानपत्र साथ लेकर आएं।