फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Atul Maheshwari scholarship! Apply before 20 july

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति! कहीं देर न हो जाए

Thu, 10 Jul 2014 11:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 10 Jul 2014 11:17 AM IST
विज्ञापन
Atul Maheshwari scholarship! Apply before 20 july

अमर उजाला की ओर से शुरू की गई अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति योजना के लिए हिमाचल में गजब का उत्साह है। अमर उजाला फाउंडेशन की इस स्कीम में नौवीं से स्नातक कक्षाओं तक के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को 15 लाख रुपये से अधिक की 225 छात्रवृत्तियां दी जाएंगी।

विज्ञापन


अब तक इस बारे में हजारों आवेदन अमर उजाला को मिल चुके हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई शाम 5 बजे तक है। 9वीं और 11वीं के छात्रों को छात्रवृत्ति दो साल के लिए मिलेगी और 10वीं और 12वीं के छात्रों को एक साल के लिए। स्नातक कक्षाओं में छात्रवृत्ति 3 साल के लिए होगी। छात्रवृत्ति के लिए चयन परीक्षा के माध्यम से होगा।
विज्ञापन


वे ही विद्यार्थी ये छात्रवृत्ति पाने के हकदार हैं, जिनके परिवार की वार्षिक आय 1.50 लाख रुपये से कम है और जिन्होंने अपनी पिछली वार्षिक परीक्षा में कम से कम 60 फीसदी अंक हासिल किए हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


इच्छुक एवं पात्र छात्र-छात्राओं को अमर उजाला में प्रकाशित हो रहे छात्रवृत्ति फार्म को भरकर लिफाफे पर 5 रुपये का डाक टिकट लगाकर अमर उजाला के कार्यालय को भेजना है।


पता रहेगा - संपादक, अमर उजाला, न्यू लैंड एस्टेट, टिंबर हाउस, शिमला-1। हिमाचल का युवा वर्ग अमर उजाला फाउंडेशन के इस नेक प्रयास का खुले दिन से तारीफ कर रहा है। अब तक मिले फार्म इस बात के सबूत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed