{"_id":"6683ffd58131fb55ef03e252","slug":"attractive-plants-will-be-planted-around-corporation-hotels-shimla-news-c-19-sml1001-374294-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: निगम के होटलों के चारों \nतरफ लगेंगे आकर्षक पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: निगम के होटलों के चारों तरफ लगेंगे आकर्षक पौधे
विज्ञापन
एचपीटीडीसी के 65 होटलों के परिसर संवरेंगे
पौधरोपण कार्यक्रम में सैलानी और लोग भी होंगे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) ने पर्यावरण संरक्षण और हरित हिमाचल के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की है। इसके तहत एचपीटीडीसी 65 होटलों के परिसरों में 10-10 पौधे रोपे जाएंगे। यह कदम पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने और पर्यटन स्थलों को अधिक आकर्षक बनाने के उद्देश्य से उठाया है। हिमाचल से बाहर दूसरे राज्योंं में स्थित एचपीटीडीसी के होटलों में भी पेड़ लगाए जाएंगे।
पेड़ लगाने की प्रक्रिया इस मानसून सत्र के दौरान शुरू की जाएगी। इसके लिए एचपीटीडीसी अधिकारियों की टीमें पौधरोपण के लिए स्थान चिह्नित करेगी तथा इनकी सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भी इस अभियान में शामिल किया जाएगा। प्रत्येक होटल में पर्यटकों के लिए विशेष कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। यह पहल न केवल पर्यावरण को लाभ पहुंचाएगी बल्कि हिमाचल प्रदेश को एक और आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में भी स्थापित करेगी।
सैलानियों को आकर्षित करेंगे होटल
एचपीटीडीसी के एमडी राजीव कुमार ने कहा कि हमारे होटलों के आसपास हरियाली और स्वच्छ वातावरण न केवल पर्यटकों को आकर्षित करेगा बल्कि स्थानीय लोगों को भी बेहतर जीवन गुणवत्ता प्रदान करेगा। इस योजना का लक्ष्य न केवल पर्यावरण को संरक्षित करना है, बल्कि सैलानियों को हरियाली का एक सुखद अनुभव प्रदान करना भी है।