फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Attention! Is there any 'fridge bomb' in your kitchen

सावधान! कहीं आपकी रसोई में तो नहीं ‘फ्रिज बम’

Tue, 10 Jun 2014 10:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 10 Jun 2014 10:13 PM IST
विज्ञापन
Attention! Is there any 'fridge bomb' in your kitchen

सावधान! कहीं आपकी रसोई में ‘फ्रिज बम’ तो नहीं। रसोईघर में गैस सिलेंडर और फ्रिज साथ-साथ है तो आपका घर ब्लास्ट हो सकता है। यह धमाका पूरे घर को तहस-नहस कर देगा।

विज्ञापन


फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। इसलिए सतर्क रहें। अब तक घरों में गैस सिलेंडर से आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या लापरवाही बरतना ही माना जाता रहता है। फोरेंसिक लैब ने खुलासा किया है कि रसोईघर में रखा फ्रिज भी इसके लिए जिम्मेवार है।
विज्ञापन


इस वर्ष प्रदेश भर से फोरेंसिक लैब पहुंचे आग के 18 मामलों में 6 की रिपोर्ट आ चुकी है। सभी मामलों में फ्रिज के कारण धमाका हुआ है। ऊना, बंगाणा, जतोग, कुमारसैन, मैकलोडगंज से भी ब्लास्ट के बाद मामले पहुंचे थे। इनमें भी जांच के बाद आग लगने का कारण फ्रिज में लगा थमोस्टेट (पुर्जा) ही बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे होता है 'फ्रिज बम' में ब्लास्ट

Attention! Is there any 'fridge bomb' in your kitchen

रसोईघर में रखे गैस सिलेंडर के रेगुलेटर को बंद करने के बाद भी कई बार गैस लीक होती है। ऐसी स्थिति में साथ ही रखे फ्रिज के नीचे लगे थमोस्टेट (पुर्जे) के बराबर गैस की लेयर बनती है और अचानक आग भड़क उठती है।

पहले फ्रिज ब्लास्ट होगा, इससे गैस का सिलेंडर भी चपेट में आ जाता है और यह भी ब्लास्ट हो जाता है। ब्लास्ट इतना भयंकर होता है कि मजबूती से बनाया गया घर भी एक पल में ढेर हो जाता है।

राज्य फोरेंसिक लैब के निदेशक अरुण शर्मा और सहायक निदेशक धर्मशाला एसके पाल ने बताया कि घरों में ब्लास्ट का कारण रसोई घर में रखा फ्रिज भी होता है। फ्रिज के थमोस्टेट से गैस एकदम आग पकड़ती है। 18 मामले पहुंचे हैं। छह मामलों की रिपोर्ट सौंपी जा चुकी है।

ये सावधानी बरतें, होगा बचाव

Attention! Is there any 'fridge bomb' in your kitchen

वैज्ञानिक नसीब पटियाल का कहना है कि लोग रसोई घर में गैस सिलेंडर का रेगुलेटर हमेशा जांचते रहें। सिलेंडर की पाइप समय समय पर बदलें। फ्रिज को सिलेंडर के पास न रखें। जहां गैस सिलेंडर रखा होता है, वहां खिड़की जरूर होनी चाहिए।

करीब सात माह पहले आर्मी एरिया जतोग (शिमला) में एक घर में गैस रिसाव के बाद ब्लास्ट हुआ था। यह धमाका भी फ्रिज के कारण हुआ था।

ब्लास्ट के बाद यहां अलर्ट जारी हो गया था। बाद में फोरेंसिक लैब की जांच के बाद आग लगने का कारण फ्रिज बताया गया था। दिन भर बम ब्लास्ट की अटकलें होती रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed