{"_id":"61febb317d974d571b1f25c1","slug":"attempt-to-get-admission-in-mbbs-on-the-basis-of-fake-documents-shimla-news-sml3987132185","type":"story","status":"publish","title_hn":"टांडा में दस्तावेज़ों के शक पर एमबीबीएस की एडमिशन रोकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टांडा में दस्तावेज़ों के शक पर एमबीबीएस की एडमिशन रोकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा। टांडा मेडिकल कॉलेज में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एमबीबीएस में दाखिला लेने के प्रयास से हड़कंप मच गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
दरअसल टांडा मेडिकल कॉलेज में इन दिनों एमबीबीएस के दाखिले चल रहे हैं। इसी दौरान एक ऐसा मामला सामने आया, जब दाखिले के दौरान एक आवेदनकर्ता ने फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत किए। इनके आधार पर दाखिला लेने का प्रयास किया जा रहा था। इसकी जांच में पुलिस जुट गई है। टांडा मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया। सूत्रों के मुताबिक मामले ने तब तूल पकड़ा, जब अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी मंडी की ओर से एक ईमेल कॉलेज के प्रिंसिपल को मिली। सूचना थी कि कॉलेज में एमबीबीएस में प्रवेश के लिए एक आवेदनकर्ता टांडा में आया है, जिसके दस्तावेज फर्जी हैं। ई-मेल मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन की ओर से मामले की सूचना कांगड़ा पुलिस को दी गई।
इसके बाद आवेदनकर्ता को अभी तक एडमिशन नहीं मिली है। डीएसपी सुनील राणा ने बताया कि पुलिस ने मामले की तफ्तीश तेज कर दी है। दस्तावेजों की प्रमाणिकता की पुष्टि के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं जिस संस्थान से मेल आई थी, वहां आगामी जांच के लिए पुलिस टीम को मंडी भेज दिया है।