{"_id":"6433fb4147539a38910784eb","slug":"atal-medical-university-mbbs-supplementary-examinations-from-april-27-datesheet-released-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी: एमबीबीएस की सप्लीमेंटरी परीक्षाएं 27 अप्रैल से, डेटशीट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी: एमबीबीएस की सप्लीमेंटरी परीक्षाएं 27 अप्रैल से, डेटशीट जारी
Mon, 10 Apr 2023 05:35 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 10 Apr 2023 05:35 PM IST
सार
अटल मेडिकल एंड रिसर्च विवि नेरचौक मंडी ने डेटशीट और परीक्षा फॉर्म भरने के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके मुताबिक 19 अप्रैल से ऑनलाइन फॉर्म भरने शुरू होंगे।
विज्ञापन
अटल मेडिकल एंड रिसर्च विवि नेरचौक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एमबीबीएस फर्स्ट प्रोफेशनल सप्लीमेंटरी परीक्षाएं 27 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। इसके लिए अटल मेडिकल एंड रिसर्च विवि नेरचौक मंडी ने डेटशीट और परीक्षा फॉर्म भरने के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके मुताबिक 19 अप्रैल से ऑनलाइन फॉर्म भरने शुरू होंगे। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 23 अप्रैल तक होगी। ऑनलाइन सत्यापन और फॉर्म जमा करवाने की तिथि 24 अप्रैल होगी। वहीं, 25 अप्रैल को एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकेंगे। फर्स्ट प्रोफेशनल सप्लीमेंटरी एग्जामिनेशन के लिए जारी की गई डेटशीट के मुताबिक 27 अप्रैल को ह्यूमन एनाटॉमी पार्ट वन की परीक्षा होगी।
28 अप्रैल को ह्यूमन एनाटॉमी पार्ट टू जबकि एक मई को फिजियोलॉजी पार्ट वन, दो मई को फिजियोलॉजी पार्ट टू और चार मई को बायोकेमेस्ट्री पार्ट वन तथा छह मई को बायोकेमिस्ट्री पार्ट टू की परीक्षाएं होंगी। यह परीक्षाएं सुबह के सत्र में 10:00 से 1:00 तक आयोजित होंगी। मेडिकल यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण कुमार शर्मा ने कहा कि एमबीबीएस फर्स्ट प्रोफेशनल सप्लीमेंटरी एग्जामिनेशन के लिए डेटशीट और परीक्षा फॉर्म भरने के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। परीक्षार्थी समय पर इसके मुताबिक फॉर्म भर सकते हैं, ताकि उन्हें बाद में किसी तरह की परेशानी न हो।