फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Assembly Speaker Kuldeep Singh Pathania said in a democracy the powers of governance originate from people

Himachal News: विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया बोले- लोकतंत्र में जनता से ही निकलती हैं शासन की शक्तियां

Wed, 21 Jan 2026 07:16 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 21 Jan 2026 07:16 PM IST
सार

19 से 21 जनवरी तक लखनऊ में आयोजित 86वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि लोकतंत्र में जनता सर्वोच्च है और शासन करने की शक्तियां जनता से ही निकलती हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Assembly Speaker Kuldeep Singh Pathania said in a democracy the powers of governance originate from people
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया संबोधित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि लोकतंत्र में जनता सर्वोच्च है और शासन करने की शक्तियां जनता से ही निकलती हैं। उन्होंने 19 से 21 जनवरी तक लखनऊ में आयोजित 86वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में बुधवार को चर्चा के लिए चयनित विषय ‘जनता के प्रति विधायिका की जवाबदेही’ विषय पर संबोधित किया।

विज्ञापन


पठानिया ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के तीनों स्तंभ विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका जनता के प्रति उत्तरदायी होते हैं। इनमें विधायिका का स्थान विशेष है, क्योंकि यही संस्था जनता का प्रत्यक्ष प्रतिनिधित्व करती है। कानून निर्माण, नीति निर्धारण और सरकार पर नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण कार्य करती है। इसलिए जनता के प्रति विधायिका की जवाबदेही लोकतंत्र की आत्मा मानी जाती है। पठानिया ने कहा कि यदि विधायिका जनता की अपेक्षाओं, आवश्यकताओं और हितों के प्रति उत्तरदायी नहीं रहती है तो लोकतंत्र केवल नाम मात्र रह जाता है।
विज्ञापन


पठानिया ने कहा कि विधायिका वह संस्था है, जो कानून बनाने, संशोधित करने और निरस्त करने का कार्य करती है। भारत में विधायिका को संसद और राज्य विधानमंडलों के रूप में देखा जाता है। पठानिया ने कहा कि विधायिका की जवाबदेही का अर्थ है कि विधायिका जनता के हित में कार्य करे, जनता की समस्याओं को समझे और उनके समाधान के लिए कानून बनाए। यदि वह अपने कर्तव्य में असफल रहती है तो जनता उसे चुनाव के माध्यम से बदल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

पठानिया ने कहा कि उसकी अपनी एक उच्च परंपरा तथा गरिमा है। पठानिया ने कहा कि देश के सर्वप्रथम निर्वाचित पीठासीन अधिकारी विठ्ठलभाई पटेल का चुनाव उसी भवन में वर्ष 1925 में हुआ था। पठानिया ने इस अवसर पर उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष, सरकार और अधिकारियों का अतिथ्य सत्कार के लिए हार्दिक धन्यवाद किया तथा 86वें पीठासीन अधिकारी सम्मेलन के सफल आयोजन की बधाई दी। पठानिया पीठासीन अधिकारियों के सम्मान में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की ओर से आयोजित रात्रि भोज में शामिल हुए। पठानिया समेत सभी पीठासीन एवं उप पीठासीन अधिकारी 22 जनवरी को प्रात: 9:00 बजे अयोध्या के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed