फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   assembly election ex transport minister of himachal joined nationally shakti sena party

हिमाचल के पूर्व मंत्री राष्ट्रीय शक्ति सेना में शामिल, प्रदेश इकाई अध्यक्ष की कमान सौंपी

Sat, 14 Oct 2017 07:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला / पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला / पठानकोट Updated Sat, 14 Oct 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
assembly election ex transport minister of himachal joined nationally shakti sena party

राष्ट्रीय शक्ति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा पवन कुमार ने हिमाचल के पूर्व परिवहन मंत्री केवल सिंह पठानिया को राष्ट्रीय शक्ति सेना का हिमाचल इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए उनकी नियुक्ति की गई है। 

विज्ञापन


बाबा पवन कुमार ने बताया कि प्रदेश के पूर्व परिवहन मंत्री केवल सिंह पठानिया ने राष्ट्रीय शक्ति सेना के कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी ज्वाइन करने का फैसला किया। 
विज्ञापन

इसके चलते पार्टी का विस्तार करते हुए उनकी ओर से पूर्व परिवहन मंत्री केवल सिंह पठानिया को राष्ट्रीय शक्ति सेना की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है और विधानसभा चुनाव में पार्टी की सभी जिम्मेदारियां भी पठानिया को सौंपी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केवल सिंह पठानिया ने राष्ट्रीय शक्ति सेना द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा पवन कुमार का आभार जताया और कहा कि वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ पार्टी के लिए काम करेंगे। इस दौरान राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष, राष्ट्रीय मीडिया सलाहकार समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे। 


उधर, केवल सिंह पठानिया ने कहा कि राष्ट्रीय शक्ति सेना पार्टी ज्वाइन कर ली है। अभी तक कोई अधिकारिक तौर पर ज्वाइनिंग का पत्र नहीं मिला है। संभावना है कि रविवार तक मिल जाए। पत्र मिलने के बाद ही ज्यादा कुछ कह पाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed