फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Asgar Ali expelled from himachal Congress for 6 years

असगर अली छह साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित, इस वजह से गिरी गाज

Sat, 06 Jul 2019 12:31 PM IST
Krishan Singh विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 06 Jul 2019 12:31 PM IST
विज्ञापन
Asgar Ali expelled from himachal Congress for 6 years
- फोटो : अमर उजाला

सोशल मीडिया में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के खिलाफ टिप्पणी करने वाले प्रदेश कांग्रेस के तीन पदाधिकारियों पर अनुशासन की तलवार चली है। यह कार्रवाई कांग्रेस की अनुशासन समिति की सिफारिश पर तत्काल प्रभाव से की गई है।

विज्ञापन


पांवटा शहरी के पूर्व अध्यक्ष असगर अली को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है। बीसीसी पांवटा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने लिखित आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


इन नेताओं ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, प्रभारी रजनी पाटिल, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, महासचिव रजनीश किमटा को निशाना बनाकर सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सिलसिला लंबे समय तक चलता रहा। प्रदेश कांग्रेस सचिव राकेश चौधरी और हमीरपुर सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर विवेक कटोच को अनुशासन समिति के निर्देशों में कारण बताओ नोटिस दिया गया है।

इसमें कहा है कि पार्टी अनुशासन क्यों भंग किया और क्यों न आपके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। प्रदेश महासचिव रजनीश किमटा ने नोटिस जारी कर राकेश चौधरी और विवेक कटोच से 18 जुलाई तक जवाब मांगा है।

अगर नोटिस का जवाब नहीं दिया गया और जवाब संतोषजनक न रहा तो दोनों नेताओं को भी छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया जा सकता है। अनुशासन समिति के निर्देश पर भोरंज ब्लॉक अध्यक्ष राजीव मैहर ने रिंकू जरियाल पर एफआईआर दर्ज करवा दी है।


रिंकू जरियाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का प्रमुख कारण यही है कि वह न तो कांग्रेस का पदाधिकारी है और न ही पार्टी का प्राथमिक सदस्य। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि अनुशासन समिति की सिफारिश पर कांग्रेस से अनुशासन भंग करने वालों के खिलाफ यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed