{"_id":"3200db0f33eee4fc47adff41bab38093","slug":"army-recruitment-written-test-on-27-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 को होगी सेना भर्ती लिखित परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 को होगी सेना भर्ती लिखित परीक्षा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 12 Jun 2014 03:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी में सैनिक सामान्य ड्यूटी, सैनिक लिपिक/एसकेटी वर्ग के लिए लिखित परीक्षा 27 जुलाई को राजकीय वल्लभ महाविद्यालय मंडी में होगी।
विज्ञापन
भर्ती निदेशक सेना भर्ती कार्यालय मंडी कर्नल एसडी माथुर ने बताया कि कुल्लू में भर्ती हुई थी। लिखित परीक्षा 31 अगस्त को वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में तय की गई थी।
मगर किसी कारणवश लिखित परीक्षा के समय में बदलाव करना पड़ रहा है। हालांकि परीक्षा के स्थान में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
सेना द्वारा अब लिखित परीक्षा की तिथि 27 जुलाई तय की गई है। इसके बाद सेना भर्ती का परिणाम जारी किया जाएगा। इसकी तिथि का निर्धारण लिखित परीक्षा के बाद ही होगा।
विज्ञापन
सेना भर्ती ऑफिसर एसडी माथुर ने बताया कि सभी चयनित उम्मीदवारों को प्रात: 6:00 बजे निर्धारित स्थल पर परीक्षा के लिए पहुंच जाएं।