{"_id":"30d436536f9538526893b12e26aaf1fa","slug":"apply-now-for-inspire-award-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्पायर अवार्ड चाहिए तो जल्दी करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंस्पायर अवार्ड चाहिए तो जल्दी करें आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Fri, 01 Aug 2014 10:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आप केंद्र सरकार की इंस्पायर अवॉर्ड योजना का हिस्सा बनना चाहते हैं तो जल्द आवेदन करें। इंस्पायर अवॉर्ड स्कीम के तहत चयनित अभ्यर्थियों को एक सप्ताह के अंदर आवेदन करने के आदेश शिक्षा विभाग ने जारी किए हैं।
विज्ञापन
कांगड़ा से शैक्षणिक सत्र 2014-15 के लिए 269 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। इसमें से कई चयनित अभ्यर्थियों ने इंस्पायर स्कीम के लिए आवेदन नहीं किया है।
विज्ञापन
स्कीम के बारे में स्कूलों के पास जानकारी न होने और इसमें रूचि न लेने के चलते प्रदेश से इस बार काफी कम संख्या में छात्र इस अवॉर्ड के लिए आवेदन कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कांगड़ा केएस कटवाल ने बताया कि जिन स्कूलों ने इंस्पायर स्कीम के तहत आवेदन नहीं किया है, उन्हें एक सप्ताह के अंदर आवेदन करने के आदेश जारी किए गए हैं।