फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Apply for Unemployment Allowance in Himachal.

बेरोजगारी भत्ता चाहिए तो करें आवेदन, यहां मिलेगा फॉर्म, ये होंगी शर्तें

Tue, 18 Apr 2017 12:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 18 Apr 2017 12:31 PM IST
विज्ञापन
Apply for Unemployment Allowance in Himachal.

हिमाचल में बेरोजगारों को भत्ता देने के लिए राज्य सरकार ने सभी जिला रोजगार अफसरों को पांच-पांच करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है। 20 से 35 साल के बेरोजगार युवा श्रम एवं रोजगार विभाग की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन फार्म डाउनलोड कर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


भत्ता लेने के लिए बैंक खाता होना जरूरी है। आवेदन के 45 दिन के भीतर संबंधित रोजगार केंद्र आवेदन की जांच करेगा। पात्रता सही पाए जाने पर सीधे खाते में पैसा आ जाएगा। इस भत्ते को आरटीजीएस या एनईएफटी या ईसीएस के माध्यम से दिया जाएगा।
विज्ञापन


भत्ता मंजूर करने की शक्तियां जिला रोजगार केंद्रों के प्रभारी अधिकारियों को होंगी। इसकी पुष्टि उपनिदेशक रोजगार केके शर्मा ने की है। प्रार्थी की ओर से आवेदन के 45 दिन के भीतर रोजगार केंद्रों में यह तय करना होगा कि भत्ता दिया जाए या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पात्रता के सही पाए जाने पर इसे आवेदन की तिथि से ही देना होगा। अगर दावा सही नहीं पाया गया तो इसे खारिज किया जा सकता है। रद्द होने की स्थिति में आवेदक श्रम एवं रोजगार निदेशक के समक्ष अपील कर सकता है।

भत्ता मंजूर करने वाली अथॉरिटी ही अपात्र को भत्ता दिए जाने के तथ्य मिलने के बाद इसे खारिज भी कर सकेगी। सामान्य बेरोजगार को 1000 रुपये और विकलांग बेरोजगार को 1500 रुपये मासिक बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। 

ऐसे डाउनलोड होगा फार्म और गाइडलाइंस 

Apply for Unemployment Allowance in Himachal.

श्रम एवं रोजगार विभाग की वेबसाइट पर बेरोजगारी भत्ते के फार्म और इसे भरने के दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। himachal.nic.in/employment/ पर स्कीम्स लिंक में बेरोजगारी भत्ता योजना 2017 को खोलना होगा।

ये नहीं होंगे भत्ते के हकदार
प्राइवेट, सरकारी-अर्द्धसरकारी नौकरी और स्वरोजगार वाले बेरोजगारी भत्ते के लिए पात्र नहीं होंगे। सरकारी या अर्द्धसरकारी नौकरी से बर्खास्त होने वाले या किसी जुर्म में 48 घंटे या इससे अधिक कैद में रहने वालों को भी यह भत्ता नहीं दिया जाएगा।

बेरोजगार का हिमाचल का मूल निवासी होना जरूरी होगा। पूरी तरह से भरे गए आवेदन को उसी रोजगार केंद्र में जमा कराना होगा। निर्धारित फार्म-ए पर भत्ते का दावा करना होगा। फार्म-सी पर हलफनामा देना होगा या स्वघोषणा करनी होगी।

पहले दिन बेरोजगारी भत्ते को नहीं आया एक भी आवेदन

Apply for Unemployment Allowance in Himachal.

चंबा में 15 अप्रैल से युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ते की योजना भले ही मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शुरू कर दी हो। लेकिन, सोमवार को क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय में बेरोजगारी भत्ते के लिए पहले दिन एक भी आवेदन विभाग को नहीं मिला। हालांकि, युवा बेरोजगारी भत्ते को लेकर कार्यालय से जानकारी हासिल कर रहे हैं।      

हिमाचल दिवस पर योजना की शुरुआत के बाद रविवार को छुट्टी के चलते कार्यालय बंद थे। सोमवार को योजना का लाभ उठाने के लिए फार्म भरने का पहला दिन था। लेकिन, पहले दिन क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय में एक भी आवेदन विभाग को नहीं मिला है। इतना ही नहीं अभी तक क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय में फार्म भी नहीं पहुंचे हैं।      

बाली की रैली में बंटे फार्म भी नहीं पहुंचे कार्यालय      
परिवहन मंत्री जीएस बाली की 12 अप्रैल को आयोजित युवा सम्मान एवं धन्यवाद रैली में बेरोजगारी भत्ते के लिए भरे गए सेल्फ डेक्लारेशन फार्म अभी श्रम एवं रोजगार कार्यालय में नहीं पहुंचे हैं। 

पांच करोड़ का आ गया है बजट      
जनसंख्या के हिसाब से सबसे जिला कांगड़ा के लिए प्रदेश सरकार ने पांच करोड़ रुपये का बजट बेरोजगारी भत्ते के तहत जारी कर दिया है। कांगड़ा में करीब 40 हजार से अधिक बेरोजगार युवा रोजगार कार्यालय के पास पंजीकृत हैं।      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed