फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Apple Orchardist of Chamba has created five varieties of apple on one plant

Apple Orchardist Chamba: चंबा के बागवान ने सेब के एक पौधे पर तैयार कर दीं पांच किस्में, दिल्ली में सम्मानित

Wed, 24 Jul 2024 07:18 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 24 Jul 2024 07:18 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के निवासी पवन कुमार को दिल्ली में उत्कृष्ट किसान पुरस्कार से नवाजा गया। सेब के एक पौधे पर पांच किस्में तैयार करने वाले पवन का पूरा परिवार 30 से 35 वर्षों से सेब की बागवानी कर रहा है।

विज्ञापन
Apple Orchardist of Chamba has created five varieties of apple on one plant
पौधों के साथ बागवान पवन कुमार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सेब के एक पौधे पर पांच किस्में तैयार करने वाले चंबा जिले के सलूणी उपमंडल के तवारी निवासी पवन कुमार को दिल्ली में उत्कृष्ट किसान पुरस्कार से नवाजा गया। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली ने युवा बागवान को नवोन्मेषी किसान के रूप में यह सम्मान दिया। उनका पूरा परिवार 30 से 35 वर्षों से सेब की बागवानी कर रहा है। उन्होंने मेहनत के बल ही ये मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कम जगह में सैकड़ों पौधों को तैयार कर प्रतिभा का हुनर दिखाया है। हर साल बागवानी विभाग हर वर्ष बागवानी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बागवानों के नामों को पुरस्कार के लिए भेजता है। इसके तहत ही पवन कुमार का नाम भी प्रस्तावित किया गया।

विज्ञापन




बागवान पवन कुमार ने बताया कि उनका परिवार 30 से 35 वर्षों से सेब की फसल तैयार कर मंडियों में बेचने का काम कर रहा है। यह कार्य विभागीय अधिकारियों की राय से किया जाता है। कई बार पौध में बीमारी, कीड़ा लगने या अन्य प्रकार की दिक्कत होने पर वे विभाग के अधिकारियों से बीमारी के लक्षण और उसके समाधान के लिए दवाओं के छिड़काव संबंधी सुझाव लेते रहते हैं। सेब के एक पौधे पर गट्टी बांध कर नई पौध को तैयार करने के बारे में उन्होंने पढ़ा था। इसे साकार रूप देने के लिए उन्होंने अपने स्तर पर प्रयास किया। ये प्रयास उनका आखिरकार सफल हो गया। उन्होंने अपने बगीचे में एक ही पौधे से कई सेब के पौधे तैयार किए हैं। इसे बाद में बागवानों को भी वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

 

ये विधि अपनाई
सेब की उन्नत किस्म के पौध पर गट्टी बांध कर (एक प्रकार से मिट्टी बांधकर) उन्होंने पौध की जड़ें तैयार कीं। इसके बाद उसी पौधे के ऊपर गट्टी बांधकर उन्होंने करीब पांच पौधे तैयार किए। जड़ें तैयार होने के बाद वे उन्हें आसानी से निकाल कर रोपित कर सकते हैं। जिला उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ. प्रमोद शाह ने बताया कि पवन कुमार ने उन्नत किस्म के सेब की पौध तैयार की हैं। विभाग की ओर से उनका नाम पुरस्कार के लिए प्रस्तावित किया गया। इसके तहत उनका चयन उत्कृष्ट बागवान के तौर पर हुआ। बीते माह भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली में उन्हें नवाजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed