{"_id":"60be19035bf21b454526dba5","slug":"apple-knock-in-shimla-s-dhali-market-know-what-the-price-got","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला की ढली मंडी में सेब की दस्तक, जानें क्या मिला दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला की ढली मंडी में सेब की दस्तक, जानें क्या मिला दाम
Mon, 07 Jun 2021 06:33 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 07 Jun 2021 06:33 PM IST
सार
आमतौर पर सेब की दस्तक जुलाई के पहले सप्ताह में ही होती है, लेकिन कई बार कुछ उत्पादक अर्ली वैरायटी का सेब पहले भी मंडी में ले आते हैं।
विज्ञापन
ढली मंडी में सेब की दस्तक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की ढली मंडी में सेब की आमद शुरू हो गई है। सोमवार को इस सीजन का पहला सेब ढली मंडी पहुंचा। कोटगढ़ के आदर्श वाटिका का यह हरे रंग का सेब तीन हाफ बॉक्स में मंडी लाया गया था। यहां 600 रुपये प्रति बॉक्स की दर से यह बिका। पीआरजे ट्रेडर्स के आढ़ती अशोक शर्मा ने बताया कि मंडी में इस सीजन का यह पहला सेब आया है। यह हल्का कच्चा था।
विज्ञापन
सात से आठ किलो के इस बॉक्स को छह सौ रुपये का रेट मिला है। कहा कि आमतौर पर सेब की दस्तक जुलाई के पहले सप्ताह में ही होती है, लेकिन कई बार कुछ उत्पादक अर्ली वैरायटी का सेब पहले भी मंडी में ले आते हैं। सेब को इस सीजन में भी अच्छे रेट मिलने की उम्मीद है। आने वाले दिनों में निचले इलाकों का सेब मंडी में पहुंच सकता है। हालांकि, करसोग समेत निचली सेब बेल्ट में इस बार ओलों की भी मार पड़ी है। ओलों के निशान वाले सेब को कम रेट मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन