{"_id":"639efffddd5b336a09cc7710e4a11cb7","slug":"apple-festival-in-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला में फिर शुरू होगा एप्पल फेस्टिवल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला में फिर शुरू होगा एप्पल फेस्टिवल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 13 Sep 2014 02:28 PM IST
विज्ञापन
पूर्व भाजपा सरकार ने जिस एप्पल फेस्टिवल को बंद कर दिया था, पर्यटन विभाग ने 25 से 26 सितंबर तक शिमला में इसे दोबारा मनाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
27 और 28 सितंबर को वर्ल्ड टूरिज्म डे पर पर्यटकों को लुभाने के लिए कई कार्यक्रम भी आयोजित करने का फैसला लिया है। इनमें अनाडेल ग्राउंड में आर्मी की मदद से एयर शो के अलावा बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर पर्यटकों के आगमन पर कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने कहा कि दोनों कार्यक्रमों का आयोजन प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देेने के मकसद के किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी जिसमें बागवानों के अलावा कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है।