फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Apple demand Increas in shimla market

आम का सीजन सिमटा सेब के डिमांड बढ़ने से दामों में तेजी

Tue, 02 Aug 2022 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Apple demand Increas in shimla market
रेड गोल्ड सेब के रेट 300 रुपये तक बढ़े
विज्ञापन

900 से 1200 रुपये पहुंचे प्रति पेटी सेब के दाम
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। आम का सीजन सिमटने से बाजारों में सेब की मांग बढ़ी है। इसके चलते दामों में 200 से 300 रुपये प्रति पेटी तक तेजी आई है। बीते सप्ताह तक 500 से 900 रुपये बिक रहा रेड गोल्ड सेब इस हफ्ते 1000 से 1200 रुपये प्रति पेटी बिका है। एक पेटी 25 से 30 किलो की होती है।
रायल सेब के दामों में भी हल्की तेजी आई है। पिछले सप्ताह 2300 से 2500 रुपये के मुकाबले इस हफ्ते रायल किस्म के सेब को 2500 से 2600 रुपये प्रति पेटी रेट मिल रहे हैं। भारी बरसात के कारण मैदानी इलाकों में बाढ़ के कारण सेब की मांग घट गई थी, बाढ़ के हालात सुधरने के बाद मैदानी राज्यों से सेब की मांग बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

पराला और भट्ठाकुफर फल मंडी आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश ठाकुर ने बताया कि आम का सीजन अंतिम पड़ाव में है। इसलिए सेब की मांग बढ़ने लगी है। बाढ़ से प्रभावित राज्यों में भी हालात सुधरने से सेब की मांग आ रही है। बीते सप्ताह के मुकाबले रेड गोल्ड और रॉयल के दामों में 200 से 300 रुपये की तेजी है। भट्ठाकुफर फल मंडी आढ़ती एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अमन सूद ने बताया कि बीते सप्ताह मंडियों में पहुंच रहे सेब की गुणवत्ता अच्छी नहीं थी इस हफ्ते बढ़िया सेब पहुंच रहा है। बढ़िया माल को अच्छे रेट मिल रहे हैं। छोटे आकार के सेब की मांग नहीं रहती इसलिए छोटे माल को कम रेट मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed