{"_id":"5d1a3a0a8ebc3e3cd516ab3e","slug":"apmc-himachal-in-the-top-ten-ranking-of-the-niti-aayog","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीति आयोग की रैंकिंग में एपीएमसी ने टॉप टेन में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीति आयोग की रैंकिंग में एपीएमसी ने टॉप टेन में बनाई जगह
Mon, 01 Jul 2019 10:21 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 01 Jul 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान और बागवानों को बेहतर सुविधा देने के लिए हिमाचल की कृषि उत्पादन बाजार समिति (एपीएमसी) को नीति आयोग की रैंकिंग में देश के टॉप टेन में जगह मिली है। नीति आयोग ने कृषि विपणन और किसान हितैषी सुधार मुहैया करवाने वाली समितियों की सूची जारी की है। इसमें हिमाचल को छठा स्थान मिला है। टॉप पांच में महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा हैं।
विज्ञापन
हिमाचल के बाद आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलगांना, गोवा, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब और असम का नाम आता है। कृषि विपणन बोर्ड के चेयरमैन बलदेव भंडारी ने कहा कि एपीएमसी किसान-बागवानों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास कर रहा है। भविष्य में सब्जी मंडियों और उपमंडियों को और सुदृढ़ किया जाएगा।
विज्ञापन