फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   another person died in dalhousie bus accident.

डलहौजी बस हादसे में एक और मौत, घायल ने टांडा में तोड़ा दम

Thu, 05 May 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिहुंता (चंबा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सिहुंता (चंबा) Updated Thu, 05 May 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
another person died in dalhousie bus accident.
हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल नरेश कुमार को टांडा रेफर किया गया था। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के डलहौजी के पातका में हुए बस हादसे में घायल एक युवक की मौत टांडा में उपचार के दौरान हो गई है। मृतक की पहचान नरेश कुमार (30) वर्ष पुत्र परस राम निवासी टिड़ीगढ़ पंचायत धलूंबनेट के रूप में हुई है। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल नरेश कुमार को टांडा रेफर किया गया था।

विज्ञापन


यहां बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे उसकी मौत हो गई। नरेश कुमार की डेढ़ साल की बच्ची, पत्नी व मां का रो-रो कर बुरा हाल है। नरेश के पिता की मौत तीन महीने पहले ही हुई थी। धर्मशाला से डलहौजी जा रही निजी बस में नरेश कुमार लाहड़ू के लिए सवार हुआ था।
विज्ञापन


उसके परिजनों के मुताबिक वह फुटकर कारोबार करता था और इसी सिलसिले में नूरपुर जा रहा था। जहां बीच रास्ते में बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई और वह घायल हो गया। नरेश की मौत के साथ ही पातका बस हादसे में मरने वालों की संख्या दो हो गई है। इससे पूर्व हादसे के कुछ देर बाद ही विक्रम सिंह निवासी टुंडी की टांडा ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सिहुंता पुलिस चौकी की की टीम ने टांडा में जाकर सभी घायलों के बयान दर्ज किए हैं। डीएसपी वीर बहादुर का कहना है कि सुबह करीब सवा सात बजे टांडा में मौत की खबर मिली थी। जिसके बाद पुलिस को मौका पर भेजा गया। पुलिस टीम ने टांडा में पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया है। इस पूरे मामले में अन्य घायलों के बयान दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed