Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Reaching the hospital in an emergency proved difficult; an ambulance did not arrive on time.

Shimla News: आपातस्थिति में अस्पताल पहुंचना हुआ मुश्किल, समय पर नहीं मिली एंबुलेंस

Fri, 20 Nov 2026 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Reaching the hospital in an emergency proved difficult; an ambulance did not arrive on time.
एंबुलेंस उपलब्ध न होने से समय पर उपचार मिलने में हो रही देरी, निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचने के लिए खर्च करने पड़ रहे पैसे
विज्ञापन

कॉल सेंटर तक नहीं पहुंच पा रही मरीजों की बात
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में मरीजों को आपातस्थिति में अस्पताल पहुंचना मुश्किल हो रहा है। मरीजों को समय पर एंबुलेंस सेवा नहीं मिल पा रही है। आपातस्थिति में सबसे ज्यादा परेशानी रात के समय झेलनी पड़ रही है।
108 एंबुलेंस सेवा पर कॉल करने के बावजूद कई बार सुविधा उपलब्ध नहीं हो रही है। इससे मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एंबुलेंस नहीं मिलने से मरीजों को समय पर उपचार मिलने में देरी हो रही है। कई बार मरीज और उनके तीमारदार पहले 108 एंबुलेंस का इंतजार करते हैं, लेकिन सुविधा उपलब्ध नहीं होने पर उन्हें निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। ऐसे में मरीजों को अपनी जेब से पैसे खर्च कर अस्पताल पहुंचना पड़ रहा है। बीते कुछ दिनों से इस तरह की शिकायतें सामने आ रही हैं। इसके अलावा सर्वर में तकनीकी दिक्कत के कारण कई बार कॉल अपने आप कट जा रही हैं। इससे कॉल सेंटर तक मरीजों के तीमारदारों की बात नहीं पहुंच पा रही है।
विज्ञापन


हालांकि 108 कॉल सेंटर के अधिकारियों का दावा है कि उनके सर्वर में किसी तरह की समस्या नहीं है। इनके अनुसार मोबाइल फोन कनेक्शन के सर्वर में तकनीकी खराबी हो सकती है। गौरतलब है कि प्रदेश में मरीजों को आपातस्थिति में अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 एंबुलेंस सेवा उपलब्ध करवाई है। इस सेवा के माध्यम से दुर्गम क्षेत्रों में भी मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाता है, लेकिन हाल के दिनों में सामने आ रही शिकायतों से इसकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




सेवा उपलब्ध नहीं है का आ रहा संदेश
रिपन अस्पताल में बेटी का उपचार करवा रहे मनीष ने बताया कि वीरवार रात को बेटी की तबीयत खराब होने पर उन्होंने 108 एंबुलेंस सेवा पर कॉल किया था। पहली बार कॉल करने पर सेवा उपलब्ध नहीं है का संदेश आया और फोन कट गया। उन्हें मरीज को लोअर झंझीड़ी से रिपन अस्पताल आना था। पहली ही कॉल पर उचित प्रतिक्रिया नहीं मिलने के कारण उन्हें निजी वाहन से बेटी को अस्पताल पहुंचाना पड़ा।



कोट
प्रदेश में रात के समय भी एंबुलेंस सेवा सुचारू रूप से उपलब्ध करवाई जा रही है। कई बार सर्वर में तकनीकी दिक्कत आने से कॉल अपने आप कट जाती है। इस कारण कॉल सेंटर तक सूचना नहीं पहुंच पाती। कॉल सेंटर में कॉल आने पर मरीज को तुरंत एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है। इसके लिए दिन और रात दोनों समय कर्मचारी तैनात रहते हैं।
-अशोक दासन, 108 एंबुलेंस सेवा प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article