{"_id":"5b1a621e4f1c1b624d8b53ab","slug":"anganwadi-workers-helper-union-withdraw-strike-after-cm-assurance","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री के आश्वासन पर आंगनबाड़ी वर्कर्स ने वापस ली हड़ताल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री के आश्वासन पर आंगनबाड़ी वर्कर्स ने वापस ली हड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Fri, 08 Jun 2018 04:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्परों की दो दिवसीय हड़ताल खत्म हो गई।सीटू से संबद्ध आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर यूनियन ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से आश्वासन मिलने के बाद अपनी हड़ताल समाप्त की।
विज्ञापन
शुक्रवार को यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने सचिवालय में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें मांगों से अवगत कराया। यूनियन की अध्यक्ष खिमी भंडारी और महासचिव राजकुमारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि वे शीघ्र आंगनबाड़ी कर्मियों की वेतन बढ़ोतरी व अन्य मसलों पर गंभीरता से विचार कर सकारात्मक निर्णय लेंगे। यूनियन ने चेताया है कि अगर आंगनबाड़ी कर्मियाें की मांगें शीघ्र पूरी न हुईं तो यूनियन राज्य व्यापी संघर्ष छेड़ेगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से मिलने के बाद दोपहर करीब साढ़े 12 बजे यूनियन ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की। उधर, हड़ताल के चलते शुक्रवार को भी प्रदेश में अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्र लगातार दूसरे दिन बंद रहे।