फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   amar ujala will help in baksho devi treatment.

बख्शो के इलाज के लिए आगे आई कई संस्थाएं, चेकअप आज

Tue, 29 Dec 2015 10:12 AM IST
Updated Tue, 29 Dec 2015 10:12 AM IST
विज्ञापन
amar ujala will help in baksho devi treatment.

अपने कदमों की रफ्तार से सबको चकित कर देने वाली ऊना की उड़नपरी बख्शो देवी की मदद के लिए कई संस्थाएं आगे आई हैं। उसका अब ‘अमर उजाला’ इलाज कराएगा। बख्शो का सोमवार को एक प्रतिष्ठित अस्पताल में चेकअप करवाया जाएगा। उसके इलाज के लिए सरकाघाट के डॉक्टर सुनील शर्मा ने ‘अमर उजाला’ के माध्यम से सोमवार को बख्शो के घर जाकर 21 हजार की नकद राशि भेंट की।

विज्ञापन


उनके साथ आए चंडीगढ़ के व्यवसायी अरुण शर्मा ने भी 5 हजार की मदद बख्शो को दी। डा. सुनील शर्मा यूक्रेन स्थित बुकोविनियन स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी में इंटरनेशनल स्टूडेंट काउंसिल के प्रेजिडेंट हैं। उन्होंने होनहार बेटी बख्शो देवी के मुद्दे को प्रमुखता से उठाने के लिए ‘अमर उजाला’ का धन्यवाद किया है। साथ ही कहा कि वह आगे भी बख्शो देवी की मदद करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त हमीरपुर जिले के बड़सर से आए अश्विनी शर्मा, यशपाल, अजीत कंबोज, पंकज ठाकुर और डा. महेंद्र ने 38 हजार की राशि बख्शो देवी को उसके प्रधानाचार्य के माध्यम से दी। चंबा जिले से चंद्रलेखा बड़ोतरा ने 1100 तथा स्नेह पुरी ने 500 रुपये की राशि ‘अमर उजाला’ के माध्यम से दी। मंडी के डा. चिरंजीत परमार ने भी बख्शो के अकाउंट में 5 हजार रुपये की राशि जमा करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बोले, बख्‍शो की मदद जरूर करेंगे

amar ujala will help in baksho devi treatment.

‘अमर उजाला’ ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के ध्यान में बख्शो देवी का मामला लाया तो वे बोले कि सरकार इस छात्रा की जरूर मदद करेगी। सीएम ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों को भी बख्शो देवी के बारे में विस्तार से पता करने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकार गरीब वर्गों की मदद को हमेशा आगे रही है।

पथरी या कुछ और आज चलेगा पता

बख्शो देवी की मां के मुताबिक उनकी बेटी को पेट के एक हिस्से में दौड़ते समय दर्द की शिकायत होती है। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले उसे किसी डॉक्टर को दिखाया था, जिन्होंने पथरी होने की बात कही थी। हालांकि, मंगलवार को अल्ट्रासाउंड के बाद ही इसका पता चलेगा। बख्शो के साथ ‘अमर उजाला’ की टीम और स्कूल स्टाफ मौजूद रहेगा।

मुफ्त इलाज करने के लिए शिमला का इंडस अस्पताल तैयार
इंडस अस्पताल शिमला बख्शो देवी की पथरी की बीमारी का इलाज करने के लिए शिमला का इंडस अस्पताल तैयार हो गया है। यह जानकारी देते हुए इंडस अस्पताल शिमला के प्रशासक योगेंद्र जोशी ने कहा कि इस बारे में बख्शो देवी से संपर्क किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed