फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Amar Ujala Prathama Award ceremony for 19 Prestigious Womens Of Shimla City

अमर उजाला ने किया इन महिलाओं का सम्मान, समाज के लिए हैं मिसाल

Mon, 30 Apr 2018 09:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Mon, 30 Apr 2018 09:26 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Prathama Award ceremony for 19 Prestigious Womens Of Shimla City

जरूरतमंदों की मदद कर समाज के लिए मिसाल बनी शहर की 19 महिलाओं को ‘अमर उजाला प्रथमा’ की ओर से रविवार को शिमला के रिज मैदान पर सम्मानित किया गया। समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर रही नगर निगम महापौर कुसुम सदरेट ने महिलाओं को पुरस्कृत किया।

विज्ञापन


डीएलएफ और एचडीएफसी होम लोन्स के सौजन्य से हुए समारोह के दौरान महापौर ने कहा कि महिला शक्ति को सम्मानित करना उनके लिए गर्व की बात है। ऐसे सम्मान महिलाओं को प्रेरणा देते हैं। 
विज्ञापन


इन महिलाओं को मिला सम्मान
1. डॉ. रमा ठाकुर- केएनएच की स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. रमा मरीजों की सेवा के साथ अस्पताल में बतौर कंसलटेंट सेवाएं दे रही हैं।
2. डॉ. रोहिणी राव- पहली महिला डॉक्टर, जिन्होंने निसंतान दंपतियों के इलाज का कोर्स किया। गरीबों की सेवा में हमेशा आगे रहती हैं।
3. एएसआई रंजना- अब तक 50 से ज्यादा बच्चों को रेस्क्यू कर चुकी रंजना राष्ट्रपति पुलिस पदल से भी सम्मानित की जा चुकी हैं।
4. विद्या शर्मा (मैट्रन)-विद्या दीदी के नाम से मशहूर विद्या ने 33 साल तक स्वास्थ्य सेवाएं दीं हैं। ड्यूटी के बाद भी महिलाओं की मदद की।
5. डॉ. किमी सूद-पार्षद किमी सूद समाजसेवा के लिए इन्नर व्हील मिडटाउन, हेल्प ऐज, ऑलमाइटी ब्लैसिंग समेत कई संस्थाओं से जुड़ी हैं।
6. दीक्षा मल्होत्रा- करीब 20 सालों से बतौर शिक्षिका की सेवाएं देने के बाद दीक्षा मल्होत्रा अब एकमात्र एक्सीलेंस कॉलेज की प्राचार्य हैं।
7. प्रो. सुदर्शना राणा-एचपीयू में फैकल्टी ऑफ एजुकेशन की डीन प्रो. राणा समाजसेवी होने के साथ विवि महिला शिक्षिका संघ की अध्यक्षा भी हैं।
8.प्रवीन बानो-गरीब बच्चों को सालों से मुफ्त में ट्यूशन पढ़ाती हैं। घर के साथ साथ दुकान संभालकर परिवार की भी मदद कर रही हैं।
9.अनिता भारद्वाज- वन विभाग में सहायक कंजरवेटर के पद पर सेवाएं दे रहीं अनिता भारद्वाज प्रदेश ही पहली महिला रेंज अफसर रही हैं।

इन महिलाओं को भी किया सम्मानित

Amar Ujala Prathama Award ceremony for 19 Prestigious Womens Of Shimla City

10.आरजे शालिनी-चहकती महकती शालिनी आरजे के साथ साथ चुनाव आयोग की ब्रैंड एंबेसडर भी हैं। राष्ट्रीय स्तर पर कई सम्मान पा चुकी हैं।
11.बिमला ठाकुर-एकल महिलाओं की मददगार बिमला इनके बच्चों के शिक्षा और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का जिम्मा भी संभाल रही हैं।
12. सुविधा- समाजसेवी के तौर पर सुविधा शहर में अब तक सैकड़ों जरूरतमंदों की मदद कर चुकी हैं। हर जागरुकता अभियान में भाग लेती हैं।
13. पुष्पा मांटा-मरीजों की मदद के लिए कई बार 24 घंटे भी सेवाएं दी हैं। अब आईजीएमसी में सीटीवीएस विभाग में तैनात हैं।
14. आशा कंवर-नशाखोरी के खिलाफ अभियान चलाने वाली आशा कंवर पंचायत प्रधान और जिला परिषद सदस्य भी रहीं हैं।
15. ज्योति-आईजीएमसी में सुपर स्पेशिलिटी और ईएनटी पीडियाट्रिक्स वार्ड में बतौर स्पेशलिस्ट नर्सिंग केयर सेवाएं दे रही हैं।
16. शशि ठाकुर- विकासनगर के पट्टी गांव के लिए लिंक रोड निकालने में मदद की। इनके प्रयासों से लोगों को सड़क सुविधा मिल पाई।
17.सपना कश्यप- जरूरतमंदों के लिए 18 बार रक्तदान किया। शहर को साफ सुथरा रखने के लिए स्वच्छता अभियान चलाती रही हैं।
18. द्रोपदी वर्मा-मशोबरा रेंज में बतौर फॉरेस्ट गार्ड सेवाएं दे रही द्रोपदी कई पौधारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही हैं।
19. स्वाति शांडिल-पर्यावरण संरक्षण के लिए अब तक कई अभियान चला चुकी हैं। पौधारोपण कर लोगों को इन अभियानों से जोड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed