फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   All 100 Tourist Rescued from Chitkul on Saturday.

रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म, चार दिन बाद किन्नौर से निकाले गए 80 सैलानी

Sat, 08 Apr 2017 05:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 08 Apr 2017 05:30 PM IST
विज्ञापन
All 100 Tourist Rescued from Chitkul on Saturday.

किन्नौर जिले के पर्यटन स्थल छितकुल में बीते मंगलवार से बर्फ के बीच फंसे 80 सैलानियों को सकुशल निकाल लिया गया है। छितकुल से सांगला पहुंचने के बाद सभी पर्यटक कोलकाता रवाना हो गए हैं। शनिवार को रक्षम से लेकर छितकुल तक 11 किलोमीटर सड़क पर पड़ी करीब 90 सेंटीमीटर बर्फ और ग्लेशियर को हटाकर मार्ग बहाल किया गया।

विज्ञापन


हालांकि, मार्ग खुलने में चार दिन का समय लगना था, लेकिन लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत कर इसे दो दिन में ही बहाल कर दिया। छितकुल में फंसे पर्यटकों के दल में पुष्पो सिकद्रा, ममता, टाको शिंदे, समपासैन, सिकंदर, निलवो सैन, सुबद्रो सिकद्रा अरपन सिंह, समरीन देह, मनोज चक्रवर्ती, पुष्पेंद्र जैन और सुकांतू जैन ने कहा कि पिछले चार दिन से हो
विज्ञापन


रही बर्फबारी के कारण उनके आठ साथियों की तबीयत खराब हो गई थी। उन्होंने बताया कि स्थानीय प्रशासन, छितुकल के ग्रामीणों और आईटीबीपी जवानों का भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने इसके लिए सभी का आभार जताया। उधर, जिला पर्यटन
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी एवं एसडीएम कल्पा डॉ. अवनिंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि  बर्फबारी में फंसे सभी सैलानी सुरक्षित हैं। सभी पर्यटक कोलकाता के लिए रवाना हो गए हैं। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन भावानगर पीसी नेगी ने कहा कि कड़छम से लेकर छितकुल तक सड़क को बहाल कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed