{"_id":"5e9d8db88ebc3ed5434e0b8b","slug":"ajay-thakur-sachin-tendulkar-and-virat-kohli-sending-tips-to-pm-narendra-modi-fight-against-corona-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी को कोरोना से निपटने के टिप्स भेज रहे सचिन, विराट और अजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी को कोरोना से निपटने के टिप्स भेज रहे सचिन, विराट और अजय
Tue, 21 Apr 2020 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर
ओम प्रकाश, अमर उजाला, शिमला
ओम प्रकाश, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 21 Apr 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
कबड्डी स्टार अजय ठाकुर (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, युवराज सिंह, सौरभ गांगुली, पीवी सिंधू सहित देश के कई दिग्गज खिलाड़ियों के साथ कबड्डी स्टार अजय ठाकुर भी पीएम मोदी को कोरोना वायरस से निपटने के टिप्स दे रहे हैं। पीएम मोदी ने देश के 40 टॉप खिलाड़ियों से अपील की है कि वे कोरोना से निपटने के लिए टिप्स उन्हें दे सकते हैं।
विज्ञापन
इसके लिए बाकायदा खेल मंत्रालय की ओर से देश के इन खिलाड़ियों का व्हाट्सऐस ग्रुप बनाया गया है। हिमाचल से इस ग्रुप में अजय ठाकुर को भी शामिल किया गया है। हर रोज खिलाड़ी इस ग्रुप में कोरोना से निपटने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दे रहे हैं। अजय भी पीएम मोदी को जरूरी टिप्स भेज रहे हैं। इस ग्रुप में हर खेल से जुड़े खिलाड़ी को जोड़ा गया है।
विज्ञापन
अजय ने मोदी को भेजे ये टिप्स
कोरोना वायरस का टेस्ट आशा वर्करों के माध्यम से घर-घर करवाए जाया। इससे महामारी को तीसरे चरण में जाने से रोका जा सकता है। तहसील स्तर के अस्पतालों में टेस्ट का प्रावधान किया जाए। ताकि, ज्यादा से ज्यादा संदिग्धों की जांच हो सके। पुलिस और स्वास्थ्य कर्मी के साथ अभद्र व्यवहार करने वालों के खिलाफ टेरेरिस्ट एक्ट में कार्यवाही की जाए। राशन की दुकानें हफ्ते में दो बार खुलें। दुकानों से भीड़ खत्म करने के लिए जरूरी सामान की सप्लाई घरों तक हो।
विज्ञापन
अजय बोले- खेलने कूदने का नहीं, घर बैठने का समय
कोरोना से निपटने के लिए ऊना पुलिस की ओर से बनाए गए वीडियो में अजय लोगों को संदेश देते हुए नजर आ रहे हैं। वे कुछ युवकों को संदेश दे रहे हैं कि यह खेलने कूदने का नहीं, बल्कि घर में बैठने का समय है। अजय ने यह वीडियो फेसबुक पर भी शेयर की है।