फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Air India hikes fares for kullu to delhi flight

एयर इंडिया का पर्यटकों को झटका, 2500 रुपये किराया बढ़ा

Thu, 30 Mar 2017 09:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू Updated Thu, 30 Mar 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
Air India hikes fares for kullu to delhi flight

पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले ही एयर इंडिया ने पर्यटकों को झटका दिया है। कुल्लू से दिल्ली के लिए हवाई सफर महंगा करते हुए एयर इंडिया ने ढाई हजार रुपये तक प्रति सीट किराया बढ़ा दिया है। अब कुल्लू से दिल्ली का न्यूनतम 8,500 रुपये किराया देना पड़ेगा। अधिकतम किराया 18,507 रुपये तक हो सकता है।

विज्ञापन


पहले न्यूनतम किराया 6500 जबकि अधिकतम किराया 16,000 रुपये था। फिलहाल दिल्ली-भुंतर के बीच एकमात्र उड़ान हो रही है। 72 सीटर विमान में 65 यात्री दिल्ली से भुंतर लाए जा सकते हैं। भुंतर से 45 यात्रियों को ले जाने की क्षमता है। भुंतर स्थित एयर इंडिया के स्थानीय मैनेजर दिनेश भारद्वाज ने किराया बढ़ाने की पुष्टि की है। 

विज्ञापन

कांगड़ा से दिल्ली का किराया इतना

Air India hikes fares for kullu to delhi flight

कुल्लू-मनाली के पर्यटन कारोबारी हवाई किराया मंहगा होने को पर्यटन सीजन के लिए अच्छा संकेत नहीं मान रहे। होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि पर्यटन स्थलों के लिए हवाई सेवाओं को बढ़ाया जाना चाहिए और किराया कम होना चाहिए ताकि यहां पर्यटन को पंख लग सकें। 

एयर इंडिया मुंबई कार्यालय के फ्लाइट रिजर्वेशन विभाग के अनुसार नई दिल्ली से कांगड़ा का हवाई बेस किराया 11,000 रुपये है। इसमें टैक्स अलग जुड़ता है। हालांकि, प्रतिदिन फ्लाइट में सीटों की उपलब्धता के आधार पर लोअर इकोनोमी और अपर इकोनोमी क्लास का किराया तय होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed