फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   AICC General Secretary Ambika Soni Press Conference

अंबिका बोलीं, हिमाचल में सातवीं बार बनेगी वीरभद्र सरकार

Wed, 26 Oct 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 26 Oct 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
AICC General Secretary Ambika Soni Press Conference

कांग्रेस सरकार और संगठन में तनातनी के बीच कांग्रेस प्रभारी अंबिका सोनी ने प्रदेश कांग्रेस में बडे़ बदलाव नहीं होने की बात की है। एआईसीसी महासचिव सोनी ने कहा कि जिला व ब्लॉक स्तर पर बदलाव होते रहते हैं, लेकिन बड़ा फेरबदल नहीं होगा। हालांकि, यह भी कहा कि संगठन में बड़े स्तर पर फेरबदल का फैसला सोनिया गांधी और पार्टी नेतृत्व लेता है।

विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ से चर्चा के बाद ही प्रदेश में नए संगठनात्मक जिले बनाने का निर्णय लिया गया। शिमला में मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में अंबिका सोनी ने कहा कि हिमाचल में सातवीं बार वीरभद्र सरकार बनेगी। आगामी विधानसभा चुनाव वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में लडे़ जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के पार्टी नेतृत्व पर किसी को संदेह
विज्ञापन


नहीं होना चाहिए। आने वाले चुनाव में कांग्रेस को फिर जीत दिलानी है। मंत्री और तमाम कार्यकर्ता कैंपेन करेंगे। हर पार्टी कार्यकर्ता को एकजुट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे। ये सब जानते हैं। वे कब तक बनेंगे, वे ये बात नहीं बता पाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घोषणापत्र की समीक्षा को बनेगा स्पेशल सेल

AICC General Secretary Ambika Soni Press Conference

अंबिका सोनी ने कहा कि कांग्रेस ने जो मेनिफेस्टो दिया है, उसकी समीक्षा सीएम कई बार कर चुके हैं। हमें बताया गया कि 90 फीसदी से अधिक वादे पूरे किए जा चुके हैं। पीसीसी अध्यक्ष और सीएम राय-मशविरा कर एक स्पेशल सेल बनाएंगे।

प्रदेश कांग्रेस से भी दो सीनियर लोगों को जोड़ा जाएगा। ये लोग कमेटी को एक सीमित समय में बताएंगे कि किन काम को पूरा करना शेष है। सरकार के चार साल पूरा होने पर जो कार्यक्रम होगा, उसमें इस पर चर्चा होगी। 

सीएम ने नाम लिए बिना अनुराग को कहा बड़ा माफिया डॉन

AICC General Secretary Ambika Soni Press Conference

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अनुराग ठाकुर के एक बयान पर उनका नाम लिए बिना कहा कि वे खुद ही सबसे बड़े माफि या डॉन हैं। सीएम वीरभद्र सिंह ने यह बात भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर के एक बयान पर पूछे गए सवाल के जवाब में कही। वीरभद्र ने पत्रकारों से कहा - जिनका आप नाम ले रहे हैं, वही सबसे बड़े माफिया डॉन हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस एकजुटता से चुनाव लड़ेगी और अगली बार भी सत्ता में आएगी। मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने हिमाचल को 14वें वित्त आयोग के तहत 72 हजार करोड़ देने की बात की है जबकि  अभी तक इसमें से हिमाचल को केवल दो किस्तें ही मिली हैं। इस बारे में हिमाचल के लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया गया है। उनका कर्तव्य है कि वे हिमाचल के लोगों को सही बात बताएं, इसलिए वे ऐसा कह रहे हैं। 

पथ प्रदर्शक हैं वीरभद्र, इन्हीं से सीखते हैं: सुक्खू 
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा - मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह हमारे पथ प्रदर्शक हैं। अगर हम राजनीति में कुछ सीखते हैं तो इन्हीं से आगे बढ़ने को लेकर सीखते हैं। हिमाचल के एकमात्र कांग्रेस नेता हैं, जो छठी बार सीएम बने हैं। पार्टी और सरकार एकजुटता से भाजपा का मुकाबला करेगी। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों मीडिया के माध्यम से चर्चाएं आईं। हमारी लड़ाई अखबारों के माध्यम से ही रही। भाजपा में तो लड़ाई बहुत निचले स्तर तक है। सुक्खू ने कहा कि जनरल हाउस काफी सफल रहा है। 

अंबिका सोनी से अलग से मिलीं स्टोक्स 
आईपीएच एवं बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स ने कांग्र्रेस की राज्य प्रभारी अंबिका सोनी से अलग से भेंट की। वह मंगलवार सुबह अंबिका सोनी से मिलने पीटरहॉफ गईं। वहां उनसे चर्चा की। इसके बाद सीएम वीरभद्र सिंह और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी उनसे मिले। पत्रकार वार्ता से पहले अंबिका सोनी ने दोनों से लंबी चर्चा की। शाम के वक्त अंबिका सोनी नई दिल्ली लौट गईं। उनके साथ सुक्खू चंडीगढ़ तक गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed