फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   agriculture news shimla

Shimla News: बारिश के बाद मटर की आपूर्ति घटी, दाम 35 से 40 रुपये प्रतिकिलो बिका

Wed, 06 May 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
agriculture news shimla
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शिमला। जिले में हो रही लगातार बारिश के बाद राजधानी की ढली सब्जी मंडी में मटर की आपूर्ति कम हो गई है। इसके साथ ही मटर के दाम भी कम हो गए हैं। बुधवार को मंडी में मटर 30 से 40 रुपये प्रतिकिलो तक बिका। आढ़तियों के अनुसार बारिश के बाद मंडी में मटर की आमद कम हो गई है। बुधवार को ढली मंडी में मटर की करीब 3000 हजार बोरियां पहुंचीं। इससे पहले मंडी में 4000 से ज्यादा बोरियां आ रही थीं। आढ़तियों का कहना है कि मटर का सीजन अब पीक पर है और बारिश के कारण मटर भी गिला आ रहा है। इसके कारण दाम में गिर गए हैं। बुधवार को मटर ढली मंडी में 30 से 40 रुपये बिका। इसके अलावा अब फ्रासबीन का सीजन शुरू हो गया है। इसके किसानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं। बुधवार को ढली मंडी में फ्रासबीन की करीब 200 बोरियां पहुंचीं और 70 से 100 रुपये प्रतिकिलो तक बिका। आढ़तियों का कहना है कि कि बाहरी राज्यों में पहाड़ी सब्जियों की काफी मांग है। बाहरी राज्यों में मांग के कारण फ्रासबीन के अच्छे दाम मिल रहे हैं। ढली मंडी से अभी सब्जियां दिल्ली, महाराष्ट्र, मुबंई, चंडीगढ़ और गुजरात भेजी जा रही हैं।

कोट
बारिश के बाद मंडी में मटर की आपूर्ति कम हो गई है। फसल भी गिली आ रहा है। इसके कारण दाम गिर गए हैं। बुधवार को मटर 30 से 42 रुपये तक बिका है। फ्रासबीन का सीजन शुरू ही हुआ है। इसके कारण दाम अभी अच्छे मिल रहे हैं। -बिट़्टू वर्मा, सचिव आढ़ती एसोसिएशन ढली मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed