{"_id":"681f5d4fba1dc6e71e016043","slug":"agriculture-news-shimla-shimla-news-c-19-sml1001-531252-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: अल्टरनेरिया लीफ स्पॉट रोग से बचाव के लिए मैंकोजेब का करें छिड़काव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: अल्टरनेरिया लीफ स्पॉट रोग से बचाव के लिए मैंकोजेब का करें छिड़काव
विज्ञापन
डॉ. वाईएस परमार औद्योनिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी ने मई के लिए जारी की एडवाइजरी
बीते साल भी अल्टरनेरिया रोग की चपेट में आए थे 95 फीसदी सेब के पौधे
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिले में फलों का सीजन शुरू होते ही बगीचों में विभिन्न रोगों के प्रकोप दिखने शुरू हो जाते हैं। इससे बागवानों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। गत वर्ष भी सेब सीजन के दौरान अल्टरनेरिया लीफ स्पॉट रोग ने जिले में सेब के 95 फीसदी से अधिक पौधे अपनी चपेट में ले लिए थे।
इस वर्ष सेब सीजन शुरू होने से पहले ही डॉ. वाईएस परमार औद्याेनिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी ने इसके लिए एडवाइज़री कर दी है, ताकि पौधे इस रोग की चपेट में न आएं। विश्वविद्यालय के पादप रोग विज्ञान विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए बताया है कि ओलावृष्टि और रुक-रुक कर बारिश होने के कारण सेब और अन्य फलों में पत्ती झुलसा सहित पत्ती धब्बों रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। पादप रोग विज्ञान विभाग ने पत्तियों पर धब्बे व झुर्रियों के प्रबंधन के लिए सलाह दी है कि यदि आवश्यक हो तो मैंकोजेब (600 ग्राम/200 लीटर पानी) का छिड़काव करें। हालांकि जहां ये धब्बे दिखाई देते हैं, वहां 10 से 12 दिनों के अंतराल पर वैकल्पिक रूप से हेक्साकोनाजोल 4 फीसी, जिनेब 68 फीसदी, डब्लूपी (500 ग्राम/200 लीटर पानी) या कार्बेन्डाजिम 25 फीसदी, फ्लूसिलजोल 12.5 फीसदी, एससी (160 मिली/200 लीटर पानी) का छिड़काव करें। फाइटोटॉक्सिक प्रभाव, रुसेटिंग और अन्य विकारों से बचने के लिए किसी भी कीटनाशक/रसायन/सूक्ष्म पोषक तत्व/विकास नियामक/हार्मोन को अनुशंसित कीटनाशकों के साथ न मिलाएं। जब आवश्यक हो तो अलग से छिड़काव किया जा सकता है। रोग के लक्षणों की जानकारी फोटोग्राफ सहित hodmpp2014@ gmail.com पर भेज सकते हैं।
-- -- -- -- -- -- -
कोट
कवकनाशकों का आवश्यकतानुसार करें छिड़काव : उषा शर्मा
जिन बगीचों में पिछले वर्ष अल्टरनेरिया रोग का प्रकोप था, वहां कवकनाशी का छिड़काव किया जाना चाहिए। पत्ती धब्बों की स्थिति की निरंतर निगरानी करें और कवकनाशकों का आवश्यकतानुसार छिड़काव करें।
विज्ञापन
-डॉ. उषा शर्मा, प्रभारी, कृषि विज्ञान केंद्र, शिमला
विज्ञापन
बीते साल भी अल्टरनेरिया रोग की चपेट में आए थे 95 फीसदी सेब के पौधे
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिले में फलों का सीजन शुरू होते ही बगीचों में विभिन्न रोगों के प्रकोप दिखने शुरू हो जाते हैं। इससे बागवानों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। गत वर्ष भी सेब सीजन के दौरान अल्टरनेरिया लीफ स्पॉट रोग ने जिले में सेब के 95 फीसदी से अधिक पौधे अपनी चपेट में ले लिए थे।
इस वर्ष सेब सीजन शुरू होने से पहले ही डॉ. वाईएस परमार औद्याेनिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी ने इसके लिए एडवाइज़री कर दी है, ताकि पौधे इस रोग की चपेट में न आएं। विश्वविद्यालय के पादप रोग विज्ञान विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए बताया है कि ओलावृष्टि और रुक-रुक कर बारिश होने के कारण सेब और अन्य फलों में पत्ती झुलसा सहित पत्ती धब्बों रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। पादप रोग विज्ञान विभाग ने पत्तियों पर धब्बे व झुर्रियों के प्रबंधन के लिए सलाह दी है कि यदि आवश्यक हो तो मैंकोजेब (600 ग्राम/200 लीटर पानी) का छिड़काव करें। हालांकि जहां ये धब्बे दिखाई देते हैं, वहां 10 से 12 दिनों के अंतराल पर वैकल्पिक रूप से हेक्साकोनाजोल 4 फीसी, जिनेब 68 फीसदी, डब्लूपी (500 ग्राम/200 लीटर पानी) या कार्बेन्डाजिम 25 फीसदी, फ्लूसिलजोल 12.5 फीसदी, एससी (160 मिली/200 लीटर पानी) का छिड़काव करें। फाइटोटॉक्सिक प्रभाव, रुसेटिंग और अन्य विकारों से बचने के लिए किसी भी कीटनाशक/रसायन/सूक्ष्म पोषक तत्व/विकास नियामक/हार्मोन को अनुशंसित कीटनाशकों के साथ न मिलाएं। जब आवश्यक हो तो अलग से छिड़काव किया जा सकता है। रोग के लक्षणों की जानकारी फोटोग्राफ सहित hodmpp2014