फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   After Strict training himachal police got thirty jail Warden

कड़े प्रशिक्षण के बाद पुलिस को मिले तीस वार्डन, कारागारों में देंगे सेवाएं

Tue, 19 Jun 2018 09:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डरोह (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डरोह (कांगड़ा) Updated Tue, 19 Jun 2018 09:02 AM IST
विज्ञापन
After Strict training himachal police got thirty jail Warden
हिमाचल प्रदेश पुलिस को तीस जेल वार्डन मिले हैं। तीन महीनों के कड़े प्रशिक्षण के बाद पीटीसी डरोह से जेल वार्डन पासआउट हुए हैं, जो अब प्रदेश में स्थापित विभिन्न कारागारों में सेवाएं देंगे। 
विज्ञापन


सरकाघाट के अब्बू सकलानी को ऑल राउंड बेस्ट के खिताब से नवाजा गया, जबकि मंडी के ही बकसेहड़ निवासी चंद्रमणि को परेड कमांडर और यमन कुमार आउट डोर में प्रथम रहे। पीटीसी डरोह की प्रिंसिपल सौम्या ने इन्हें सम्मानित किया। 
विज्ञापन


सोमवार को पीटीसी के मैदान में इन जवानों की भव्य परेड का आयोजन किया गया। परेड की सलामी एसपी जेल आरएस भाटिया ने ली। पासिंग आउट परेड में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए आरएस भाटिया ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन हजार नकद राशि देकर किया सम्मानित

After Strict training himachal police got thirty jail Warden

एसपी जेल ने कहा कि अच्छाई और बुराई के बीच केवल एक ही कदम का फासला होता है। वार्डन को जेल में बंद कैदियों की अभिरक्षा ही नहीं करनी है, बल्कि उनमें सुधार भी करना है। अब प्रदेश में सुधारात्मक कारागार काम कर रहे हैं।

हमें उन्हें बुराई से अच्छाई की ओर ले जाना है। वहीं प्रिंसिपल सौम्या ने पुलिस बैंड के प्रदर्शन से खुश होकर उन्हें तीन हजार नकद राशि देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एएसपी रमन शर्मा, डीएसपी राजेश शर्मा, प्रवीण धीमान, कुलदीप और सीडीआई किशोरी लाल आदि मौजूद रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed