{"_id":"66e5a1b9f3fba244e4046315","slug":"after-sanjauli-now-controversy-over-construction-of-kasumpti-masjid-shimla-news-c-19-sml1001-409596-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: संजौली के बाद अब कसुम्पटी \nमस्जिद के निर्माण पर विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: संजौली के बाद अब कसुम्पटी मस्जिद के निर्माण पर विवाद
विज्ञापन
लोगों का आरोप, अवैध रूप से हो रहा निर्माण
पूर्व उप महापौर राकेश शर्मा ने की जांच की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के संजौली के बाद अब कसुम्पटी क्षेत्र में अवैध निर्माण पर विवाद बढ़ गया है। स्थानीय लोगों और कारोबारियों ने यहां कथित मस्जिद के निर्माण को तोड़ने की मांग की है।
नगर निगम के पूर्व उप महापौर राकेश शर्मा ने आयुक्त भूपेंद्र अत्री से मुलाकात की। पूर्व उप महापौर का कहना है कि नगर निगम इस क्षेत्र में किए गए निर्माण कार्य की मौके पर आकर जांच करें। इसमें जो अवैध निर्माण हुआ है, उसे तुरंत गिराया जाए। कहा कि पिछले तीन चार साल में यहां निर्माण कार्य हुआ है। बाहरी लोगों की संख्या इस क्षेत्र में लगातार बढ़ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां मस्जिद का निर्माण किया जा रहा है। हर शुक्रवार को यहां काफी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंच रहे हैं। पूर्व उपमहापौर ने कहा कि नगर निगम इस मामले में जल्द कार्रवाई करें। इस पर स्थानीय कारोबारी भी प्रदर्शन कर चुके हैं। कसुम्पटी व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि बाहरी क्षेत्र से आ रहे लोगों के यहां कारोबार करने पर रोक लगाई जाए। उधर नगर निगम के अनुसार कसुम्पटी क्षेत्र में हुए अवैध निर्माण पर साल 2023 में ही फैसला सुनाया जा चुका है। इसे गिराने के आदेश जारी हुए हैं।
मस्जिद कमेटी को निगम के फैसले का इंतजार
संजौली में मस्जिद में कथित अवैध निर्माण मामले में अब मस्जिद कमेटी और वक्फ बोर्ड को नगर निगम के फैसले का इंतजार है। वहीं नगर निगम ने शनिवार को इस पर कोई फैसला नहीं लिया है। मस्जिद कमेटी ने वीरवार को निगम आयुक्त से मिलकर खुद अवैध निर्माण गिराने के लिए आवेदन किया था। इनका कहना है कि यदि निगम आदेश देता है तो वह खुद अवैध निर्माण गिराने को तैयार है। वहीं हिंदूवादी संगठन भी लगातार नगर निगम पर नजर रखे हुए हैं।