फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Admission open in sujanpur sainik school.

सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए करें आवेदन

Sat, 03 Oct 2015 09:41 PM IST
Updated Sat, 03 Oct 2015 09:41 PM IST
विज्ञापन
Admission open in sujanpur sainik school.

सैनिक स्कूल हमीरपुर में सत्र 2016-17 के लिए छठी और नौवीं कक्षा में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन जमा करवाने की आखिरी तारीख 30 नवंबर है। प्रवेश परीक्षा 3 जनवरी को होगी। परीक्षा पांचवीं और आठवीं कक्षा के अध्ययन विषयों पर आधारित होगी। परीक्षा धर्मशाला, मंडी, शिमला और सुजानपुर टीहरा केंद्रों पर ली जाएगी।

विज्ञापन


सैनिक स्कूल सुजानपुर के प्रधानाचार्य कै. आरके शर्मा ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में बैठने के लिए शैक्षणिक योग्यता पांचवीं उत्तीर्ण और आयु पहली जुलाई 2016 को 10-11 वर्ष के बीच होनी चाहिए। नवीं कक्षा में दाखिले के लिए विद्यार्थी आठवीं कक्षा उत्तीर्ण और आयु पहली जुलाई 2016 को 13-14 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन

21 नवंबर तक मिलेंगे फॉर्म

Admission open in sujanpur sainik school.

प्रोस्पेक्टस-कम-एप्लीकेशन फार्म 12 अक्तूबर से 21 नवंबर तक निर्धारित शुल्क पर लिए जा सकते हैं। सामान्य वर्ग/सेवारत और पूर्व सैनिकों के लिए ऑनलाइन तथा सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा के काउंटर पर 450 रुपये तथा डाक से 500 रुपये और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लिए ऑनलाइन और काउंटर पर 300 रुपये और डाक से 450 रुपये में होगा।

प्रोस्पेक्टस के लिए पूरे पते सहित निर्धारित शुल्क का डिमांड ड्राफ्ट प्रिंसिपल, सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा जिला हमीरपुर के नाम तैयार करें। ये पे-एबल-एट पंजाब नेशनल बैंक (कोड 6670), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (कोड 10726) या कांगड़ा को-ऑपरेटिव बैंक एट सुजानपुर होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed