फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Administration officer watch corna covid hospital

अब प्रशासनिक अधिकारी देखेंगे कोरोना अस्पतालों की व्यवस्था

Sat, 01 May 2021 11:19 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Administration officer watch corna covid hospital
डीसी ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेवारी, कोरोना मरीजों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
विज्ञापन

दवाओं समेत अन्य उपकरणों की जरूरतें करवाएंगे पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर में कोरोना के बढ़ते मामलों को नियंत्रित करने के लिए डीसी आदित्य नेगी ने अस्पतालों और कोविड केयर सेंटरों की जिम्मेदारी अब प्रशासनिक अधिकारियों के हवाले कर दी है। यह अधिकारी देखेंगे कि अस्पतालों में दवाओें और ऑक्सीजन का पर्याप्त स्टाक है या नहीं। इसके अलावा अगर कहीं किसी उपकरण और दवा की जरूरत है तो उसे मुहैया करवाएंगे। नए प्लान का मकसद है कि कोविड मरीजों को और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिले।
अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या पिछले कुछ दिनों से काफी बढ़ी है। डीसी आदित्य नेगी ने कहा कि कोरोना रोगियों की चिकित्सा सुविधाओं को और मजबूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। यह अधिकारी यह तय करेंगे कि हर रोगी तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचे। रोगियों को समय पर दवाइयां मिले तथा ऑक्सीजन आदि की कमी न हो।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कानून एवं व्यवस्था प्रभा राजीव को नागरिक अस्पताल ठियोग, जुन्गा सेना अस्पताल और टुटीकंडी प्रस्तावित कोविड सेंटर की देखभाल का जिम्मा सौंपा है। इनकी जिम्मेवारी रहेगी कि इन अस्पतालों और कोविड सेंटरों में किसी भी तरह की स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी पेश न आए। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कानून एवं व्यवस्था प्रभा राजीव के साथ एसडीएम ठियोग, शिमला शहरी, शिमला ग्रामीण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन अधिकारियों की भी लगी ड्यूटी
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रोटोकॉल विनय धीमान, आईजीएमसी, डीडीयू और आयुर्वेदिक अस्पताल छोटा शिमला की व्यवस्था देखेंगे। इसके अलावा वह प्रशासन, अस्पताल प्राधिकरण, दवा विक्रेताओं और सरकार द्वारा गठित समितियों के बीच समन्वय स्थापित करेंगे। उपमंडल अधिकारी रोहडू बीआर शर्मा को नागरिक अस्पताल रोहडू और एसडीएम रामपुर को खनेरी अस्पताल रामपुर की व्यवस्था देखने का जिम्मा सौंपा है। अस्पतालों में किसी भी तरह की स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी और उसे पूरा करने की जिम्मेदारी इन अधिकारियों की रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed