{"_id":"613a496a8ebc3eb7806b5d26","slug":"administration-issued-notice-to-pwld-and-nhia-shimla-news-sml3833091156","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों की दुर्दशा पर लोनिवि एनएच और एमसी को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों की दुर्दशा पर लोनिवि एनएच और एमसी को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसी ने दिए सड़कों की हालत जल्द सुधारने के आदेश
‘अमर उजाला’ में खबर छपने पर हरकत में आया प्रशासन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। महामहिम राष्ट्रपति के दौरे से पहले राजधानी शिमला की बदहाल सड़कों को लेकर अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद डीसी शिमला ने लोक निर्माण विभाग, नेशनल हाइवे और नगर निगम को नोटिस जारी कर तुरंत सड़कों की स्थिति सुधारने के आदेश दिए हैं। इसमें जिन सड़कों से होकर राष्ट्रपति का काफिला गुजरना है उनकी स्थिति जल्द से जल्द सुधारने को कहा है।
विभाग तर्क दे रहे हैं कि सड़कों के मरम्मत कार्य में मौसम रोड़ा बन रहा है लेकिन वीवीआईपी मूवमेंट को लेकर जिला प्रशासन किसी तरह की ढील नहीं रखना चाहता। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का 16 सितंबर को शिमला आने का कार्यक्रम है। वह छराबड़ा स्थित राष्ट्रपति निवास रिट्रीट में ठहरेंगे। 17 सितंबर को विधानसभा और 18 सितंबर को चौड़ा मैदान आने का कार्यक्रम है। छराबड़ा से रिट्रीट और ढली से संजौली सड़क की हालत बेहद खराब है। सड़क गड्ढों में तब्दील है। नवबहार से रामचंद्रा चौक सड़क का पैच वर्क पूरा कर दिया है, नालियों की सफाई चल रही है, लेकिन मुख्य सड़क बदहाल है।
सड़कों का मरम्मत
कार्य शुरू : नेगी
डीसी आदित्य नेगी ने बताया कि पीडब्ल्यूडी, एनएच और एमसी को नोटिस जारी कर जल्द से जल्द ऐसी सभी सड़कों की मरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसमें जहां से होकर महामहिम राष्ट्रपति का काफिला गुजरना है उन्हें जल्द दुरुस्त करने को कहका है। कई सड़कों का मरम्मत कार्य चल रहा है और कुछ का पूरा हो चुका है।