फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ADC said- UCO RSETI will train 920 in the next financial year sirmour news, adc sirmur, UCO RSETI sirmour

Sirmour News: अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी बोले-यूको आरसेटी अगले वित्त वर्ष में 920 को करेगा प्रशिक्षित

Wed, 17 Jan 2024 02:04 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 17 Jan 2024 02:04 PM IST
सार

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारीनाहन में यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (यूको आरसेटी) सिरमौर की स्थानीय परामर्श कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। एलआर वर्मा ने बैठक में प्रस्तुत सितंबर 2023 तिमाही की प्रगति रिपोर्ट पर विस्तृत चर्चा की। 

विज्ञापन
ADC said- UCO RSETI will train 920 in the next financial year sirmour news, adc sirmur, UCO RSETI sirmour
सिरमौर की स्थानीय परामर्श कमेटी की बैठक - फोटो : संवाद

विस्तार

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एलआर वर्मा ने बताया कि यूको आरसेटी की ओर से आगामी वित्त वर्ष 2024-25 में कुल 30 प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिनके अंतर्गत 920 प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षित किए जाएंगे। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारीनाहन में यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (यूको आरसेटी) सिरमौर की स्थानीय परामर्श कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। एलआर वर्मा ने बैठक में प्रस्तुत सितंबर 2023 तिमाही की प्रगति रिपोर्ट पर विस्तृत चर्चा की।

विज्ञापन


इस दौरान अगले वर्ष में होने वाले प्रशिक्षणों को भी समिति के अध्यक्ष एवं अन्य सदयों के समक्ष प्रस्तुत किया गया।  अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने कहा कि यूको आरसेटी की ओर से सिरमौर जिले में सितंबर तिमाही तक 325 युवक-युवतियों को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण प्रदान किए गए हैं और भविष्य में इनकी संख्या को बढ़ाए जाने की आवश्यकता है।  यूको आरसेटी की निदेशक अमिता शर्मा ने सितंबर 2023 तिमाही की रिपोर्ट प्रस्तुत की। डीडीएम नाबार्ड बिक्रमजीत सिंह,  अग्रणी जिला प्रबंधक राजीव अरोड़ा, राज्य यूको आरसेटी के निदेशक जेपी सिंह के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी व बैंक प्रतिनिधि भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed