खुली जीप में सवार होकर अंशुमन के साथ शूटिंग के लिए पहुंचीं जरीन खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म की शूटिंग के लिए यूनिट फिर से हिमाचल के धर्मशाला के गगल पहुंची है। अभिनेत्री जरीन खान फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। अंशुमन झा फिल्म के नायक हैं। मंगलवार को गगल के पास वर्कशॉप में कुछ सीन ओके किए गए।
जरीन खान और अंशुमन झा जीप खुली जीप में सवार होकर शूटिंग के लिए पहुंचे। शूटिंग तीन दिन तक चलेगी। मई माह में भी फिल्म की शूटिंग यहां हुई है। इस दौरान तकनीकी खराबी के कारण शूटिंग को पूरा नहीं किया जा सका था।
अब बार फिर से यूनिट यहां शूटिंग के लिए पहुंच गई है। जरीन खान के गगल पहुंचने की सूचना मिलते ही उनके प्रशंसक एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे। यूनिट के प्रवक्ता ने बताया कि फिल्म 2020 में रिलीज होगी।
टीम के सदस्य संजय कुमार तथा वर्कशॉप के मालिक शुभम ने बताया कि पिछली बार तकनीकी खराबी के कारण शूटिंग नहीं हो पाई थी। ऐसे में यूनिट फिर से शूटिंग के लिए यहां आई है।