अभिनेत्री यामी गौतम करेंगी जैविक खेती, इन्वेस्टर मीट में पहाड़ी भाषा में दिया भाषण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्लोबल इन्वेस्टर मीट की ब्रांड एंबेसडर एवं बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम ने जैविक खेती और पर्यटन पर बल देने की बात कही। उन्होंने कहा कि मंडी जिला के न्योरी में तीन साल पहले जमीन खरीदी है, जहां पर वह जैविक खेती करेंगी। यामी ने प्रदेश सरकार की पर्यटन और जैविक खेती की दिशा में शुरू की गई पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे हिमाचल में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम ने गोहर उपमंडल के न्योरी गांव में अक्तूबर 2016 में लगभग 25 बीघा जमीन खरीदी है। उस दौरान यामी के साथ उसकी माता अंजलि गौतम और पिता मुकेश गौतम भी साथ मौजूद थे। अब इन्वेस्टर मीट में एक बार फिर मंडी जिला के न्योरी का जिक्र कर जैविक खेती को बढ़ावा देने की बात कही। बताया जा रहा है कि यामी गौतम भविष्य में गोहर में आशियाना बनाएंगी।
पहाड़ी भाषा में की भाषण की शुरुआत
राइजिंग हिमाचल ग्लोबल इन्वेस्टर मीट की ब्रांड एंबेसडर बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम ने इंटरेक्शन सेगमेंट में अपना वक्तव्य पहाड़ी भाषा से शुरू किया। गौतम ने कहा-' मैं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दी अभारी हां, जिन्हां मिंजो इन्ना बड्डा मंच दित्ता। ये हिमाचल वास्ते, ते सारे लोकां वास्ते ए ऐतिहासिक दिन है।'
यामी को पहाड़ी भाषा में भाषण देते देख पंडाल में बैठे सभी हैरान थे। वहीं, यामी की पहाड़ी भाषा सुनकर खूब ठहाके लगे। पंडाल के बीच में जब किसी ने मजाकिया अंदाज में यामी की पहाड़ी पर अन्य भाषाओं की मिक्सिंग की बात कही तो उन्होंने भी तुरंत माना कि पहाड़ी के बीच कुछ मिक्सिंग हो गई है। ब्रांड एंबेसडर यामी गौतम ने इस दौरान जैविक खेती की संभावनाओं पर अपना वक्तव्य दिया।