प्रेम चोपड़ा शिमला में, दोहराया मशहूर डॉयलाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालीवुड के जाने माने विलेन व अभिनेता प्रेम चोपड़ा वीरवार को पहाड़ों की रानी शिमला पहुंचे। यहां उन्होंने रिज मैदान पर आशियाना रेस्टोरेंट में कॉफी का लुत्फ उठाया।
हल्की बूंदाबांदी के बीच जैसे ही प्रेम चोपड़ा आशियाना से बाहर निकले प्रशंसकों ने इन्हें घेर लिया। प्रशंसकों के आग्रह पर प्रेम चोपड़ा ने अपना मशहूर डायलॉग ‘प्रेम, प्रेम नाम है मेरा’ बोला । इस दौरान प्रेम चोपड़ा ने स्थानीय लोगों के साथ फोटो भी खिंचवाए और आटोग्राफ भी दिए।
हर घर कुछ कहता हैं, मैं दर्शाई जाएगी उनकी स्मृतियां
शो ‘हर घर कुछ कहता है’ में जानी मानी हस्तियों के बचपन के दिनों और उनके घर की स्मृतियों को दर्शाया जाना है। वीरवार को शूटिंग यूनिट ने मालरोड, संजौली और बालूगंज में सीन फिल्माए। प्रेम चोपड़ा का शिमला से पुराना नाता रहा है। प्रेम चोपड़ा का जन्म लाहौर में हुआ था।
विभाजन के बाद उनके पिता रणबीर लाल चोपड़ा अपने परिवार को लेकर भारत आए और शिमला में बस गए। प्रेम चोपड़ा का बचपन शिमला में बीता।
स्थानीय एसडी स्कूल से उन्होंने शुरुआती पढ़ाई की है। शिमला से प्रेम चोपड़ा मुंबई चले गए और अपना फिल्मी कैरियर शुरू किया। शूटिंग के लिए प्रेम चोपड़ा दो दिन और शिमला में रहेंगे।