फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Actor jimmy shergill praises actress kangna ranaut

इस हीरोइन की एक्टिंग के कायल हैं अभिनेता जिमी शेरगिल

Tue, 14 Feb 2017 02:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू) Updated Tue, 14 Feb 2017 02:34 PM IST
विज्ञापन
Actor jimmy shergill praises actress kangna ranaut

पर्यटन नगरी मनाली में इस साल बॉलीवुड स्टार्स का आना लगातार जारी है। रविवार को मनाली पहुंचे अभिनेता जिमी शेरगिल ने मनाली के कोठी गांव में बर्फ में कुछ शॉट दिए। वे बॉलीवुड की एक अनाम फिल्म में काम कर रहे हैं। फिल्म के निर्देशक कमलेश ने

विज्ञापन


बताया कि मनाली में उनका दो दिन का शूट है। इसके बाद में मुंबई के स्टूडियो में शूटिंग होगी। फुरसत के क्षणों में शेरगिल ने अमर उजाला को बताया कि मशहूर पेंटर अमृता शेरगिल उनकी दूर के रिश्ते में उनकी पड़दादी थीं। उनका जन्म यूपी में हुआ। बचपन से ही फिल्मों का शौक रहा है। 

विज्ञापन

कंगना की एक्टिंग के कायल जिमी

Actor jimmy shergill praises actress kangna ranaut

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और सुपर स्टार शाहरूख खान के साथ मोहब्बतें फिल्म से कॅरियर शुरू करने वाले जिमी ने बताया कि बॉलीवुड में जमे रहने के लिए मेहनत के साथ किस्मत का साथ देना भी लाजिमी है। कहा कि बॉलीवुड के साथ वे पंजाबी फिल्मों में एक मुकाम हासिल कर चुके है। 

अपना प्रोडक्शन हाउस भी है। वे हिमाचल से ताल्लुक रखने वाली कंगना के साथ ‘तनु वेड्स मनु’ फिल्म कर उनकी एक्टिंग के कायल हो गए हैं। जिमी ने बताया कि अगर उन्हें हालीवुड फिल्मों से ऑफर आता है तो वे निसंदेह उसमें काम करना पसंद करेंगे। हालांकि उन्होंने माना कि लोग हिंदी फिल्मों के अलावा रीजनल सिनेमा को भी गंभीरता से लेने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed