फिल्म की शूटिंग के लिए अभिनेता आमिर खान ने यहां देखी लोकेशन
फिल्म अभिनेता आमिर खान की अगले साल पालमपुर में फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है। लोकेशन देखने के लिए आमिर खान ने बुधवार को फिर चौकी खलेठ के खेतों का दौरा किया।
उन्होंने यहां फिल्म की लोकेशन के लिए कई स्पॉट देखे। बताया जा रहा है कि उन्होंने पालमपुर के साथ लगते चौकी गांव में आने वाली फिल्म की शूटिंग के लिए जगह का चयन किया है।
आमिर खान के आने की खबर मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई
कयास लगाए जा रहे हैं कि आमिर खान की अगले साल फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है। हालांकि, इसकी किसी ने पुष्टि नहीं की है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि आमिर खान ने अपनी फिल्म के लिए जगह चयनित कर ली है।
आमिर खान के आने की खबर मिलते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने आमिर खान के साथ फोटो और सेल्फी भी ली। उन्होंने भी प्रशंसकों को निराश नहीं किया। आमिर ने मंगलवार को भी पालमपुर के कई इलाकों में कई जगहों पर फिल्म की शूटिंग की जगह देखी थी।