{"_id":"6ac0830b33b086db6d0d32ae","slug":"accident-in-himachal-bus-overturns-at-bashing-five-injured-2026-10-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में सड़क हादसा: मनाली से पठानकोट जा रही बस बाशिंग में पलटी, छह यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में सड़क हादसा: मनाली से पठानकोट जा रही बस बाशिंग में पलटी, छह यात्री घायल
Sat, 03 Oct 2026 09:54 AM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: Sharukh Khan
Updated Sat, 03 Oct 2026 09:54 AM IST
सार
हिमाचल के कुल्लू में हादसा हुआ है। मनाली से पठानकोट जा रही बस बाशिंग में पलट गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कुल्लू में पलटी बस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मनाली से पठानकोट जा रही एचआरटीसी की बस शनिवार सुबह कुल्लू के बाशिंग में सड़क पर पलट गई। बस में चालक-परिचालक समेत छह लोग सवार थे, जिनमें चालक सहित पांच लोगों को चोटें आई हैं, जबकि परिचालक को हल्की चोट आई है।
विज्ञापन
हादसा पुलिस लाइन बाशिंग के समीप सुबह करीब 6:00 बजे हुआ। हादसे के दाैरान बस में छह लोग सवार थे, जिनमें चार यात्री, एक ड्राइवर और एक कंडक्टर शामिल थे। सभी को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
घायलों में श्याम लाल(45) पुत्र लाला राम, निवासी बास्कोला कटरेन कुल्लू, कृष्ण थापा(42) पिता ईमान थापा, निवासी बंदरोल कुल्लू, छाया देवी पत्नी(25) राकेश कुमार, निवासी गांव कुठैड़ पठानकोट, राकेश कुमार(31) पुत्र सरदारी लाल, निवासी कुठैड़ पठानकोट, बस ड्राइवर मनमोहन सिंह(42) पुत्र जोगिंद्र सिंह, निवासी गांव वहट, चुवाड़ी और बस कंडक्टर प्रवीण(46) पुत्र लाभ सिंह निवासी गांव खन्नी नूरपुर शामिल हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन