फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Actng chief Justice Dharam Chand Chaudhary statement over pending cases in courts of himachal

एक कोर्ट में 4800 केस लंबित, ऐसे में न्याय नहीं तारीख ही मिलेगी: चीफ जस्टिस

Mon, 23 Sep 2019 12:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर गोविंद ठाकुर, अमर उजाला, नेरचौक (मंडी)
गोविंद ठाकुर, अमर उजाला, नेरचौक (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 23 Sep 2019 12:18 PM IST
विज्ञापन
Actng chief Justice Dharam Chand Chaudhary statement over pending cases in courts of himachal
कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस धर्म चंद चौधरी - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल हाईकोर्ट के दूसरी बार कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बने जस्टिस धर्म चंद चौधरी अदालतों में लंबित मामलों और जजों की कमी पर चिंतित हैं। पदभार संभालने के दूसरे ही दिन अमर उजाला से विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि लोगों को सस्ता और जल्द न्याय दिलवाना उनकी प्राथमिकता में रहेगा।

विज्ञापन


कोशिश रहेगी कि आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति न्यायालय से न्याय मांगने में सहजता महसूस करे। जिनके पास साधन नहीं है, उन्हें कानूनी सहायता मिले। उन्होंने बताया कि वह रविवार को ठियोग में हैं। केवल ठियोग न्यायालय में ही 4800 मामले पेंडिंग हैं। इतने अधिक मामले हों तो न्याय नहीं होता, सिर्फ तारीख मिलती है।
विज्ञापन


मंडी के पैतृक गांव लोहारा में किसान के घर जन्मे और तमाम चुनौतियों को पार करते हुए गरिमामय पद तक पहुंचे जस्टिस चौधरी ने कहा कि उन्होंने प्रदेश के सभी न्यायालयों के न्यायाधीशों से आह्वान किया कि लंबित मामलों को जल्द से जल्द निपटाएं। इसके लिए अधिक से अधिक समय दें। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि जहां चार से पांच हजार मामले लंबित हैं, वहां अतिरिक्त जज की नियुक्ति की जाए। यह मामला सरकार के समक्ष उठाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं को अपना संदेश दिया कि वह नशे से दूर रहें। संघर्ष व लगातार परिश्रम करें, फल की इच्छा न रखें, सफलता स्वयं आपके पास आएगी। उन्होंने कहा कि मंडी कोर्ट के विस्तार पर विचार किया जाएगा। सरकाघाट में कोर्ट परिसर का निर्माण और सुंदरनरगर में अलग न्यायालय परिसर के भी प्रयास होंगे। जस्टिस धर्मचंद चौधरी के अपने भाई बहनों में सबसे छोटे हैं। उनके पिता स्वर्गीय नरोत्तम राम किसान थे और मां स्वर्गीय दौलतू देवी गृहिणी थी। 

पैतृक गांव लोहारा में उत्सव, मिठाइयां बांटी 
रविवार को जस्टिस चौधरी के पैतृक गांव लोहारा में उत्सव सा माहौल रहा। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनने पर लोग उनके घर मिठाइयां लेकर पहुंचे और परिजनों का मुंह मीठा करवाया। लोहारा पंचायत के प्रधान  प्रेम सिंह, उपप्रधान पूनम चंद, पुष्प राज पांडे, मुरारी लाल शर्मा, जगत राम सैनी, धनदेव सैनी, बंसी लाल शर्मा, चेतराम, धर्मेंद्र वालिया ने खुशी जताते हुए मुख्य न्यायाधीश धर्म चंद चौधरी को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed