फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   action on private bus operators

Shimla News: ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी का असर, टैक्स जमा करवाने लगे निजी बस ऑपरेटर

Wed, 16 Oct 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
action on private bus operators
15 फीसदी ऑपरेटरों ने 30 लाख रुपये टैक्स जमा करवाया
विज्ञापन

टैक्स जमा नहीं करवाने वालों पर लटकी कार्रवाई की तलवार
शहर में चलने वाली 265 बसों के ऑपरेटरों में ज्यादातर ने सालों से जमा नहीं करवाया है राज्य पथकर
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर में चलने वाली निजी बसों के ऑपरेटरों ने परिवहन विभाग की सख्ती के बाद राज्य पथकर जमा करवाना शुरू कर दिया है। हाल ही में विभाग ने टैक्स जमा नहीं करवाने वाले निजी बसों के ऑपरेटरों को ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी दी थी। इसमें दो टूक कहा गया था कि ऐसा होने पर ऑपरेटर अपनी बसों को रूटों पर नहीं चला सकेंगे। परिवहन विभाग की सख्ती के बाद निजी बसों के ऑपरेटरों में हड़कंप मच गया था। विभाग के मुताबिक इसमें ज्यादातर बस ऑपरेटर ऐसे हैं, जिन्होंने सालों से टैक्स जमा नहीं करवाया है। ऐसे में उनकी देनदारी लाखों में पहुंच चुकी है। इसके बावजूद ऑपरेटर टैक्स जमा नहीं करवा रहे हैं। इसको देखते हुए परिवहन विभाग ने सख्त कदम उठाने का फैसला लिया और सभी निजी बस ऑपरेटरों को सूचना जारी की गई कि वे तय समय में टैक्स जमा करवाएं। इसके बाद हरकत में आते हुए 15 फीसदी ऑपरेटरों ने करीब 30 लाख रुपये राज्य पथकर जमा करवा दिया है।

इनसेट
टैक्स जमा नहीं करवाने वाले ऑपरेटरों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी
सालों से टैक्स जमा नहीं करवाने की वजह से निजी बस ऑपरेटरों की देनदारी 2,67,52,000 रुपये तक पहुंच गई थी। इसको देखते हुए परिवहन विभाग ने पहले ऐसे ऑपरेटरों को चेतावनी जारी की थी। इसके बाद कुछ ऑपरेटरों ने टैक्स जमा करवाया दिया है। वहीं जिन ऑपरेटरों ने टैक्स जमा नहीं करवाया है, विभाग ने उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर ली है। इसके तहत उन्हें ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। विभाग ने ऑपरेटरों को जल्द लंबित टैक्स जमा करवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


कोट्स
चेतावनी के बाद निजी ऑपरेटरों ने लंबित राज्य पथकर की अदायगी करनी शुरू कर दी है। अभी तक करीब 15 फीसदी ऑपरेटरों ने टैक्स जमा करवाया है। टैक्स जमा नहीं करने वाले ऑपरेटरों के खिलाफ जल्द कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -अनिल कुमार शर्मा, आरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed